Daily Horoscope
✕

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

Updated: मंगलवार, 10 जून 2025 (00:16 IST)
मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब राजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। राजा रघुवंशी के सिर पर किसी धारदार चीज से दो बार प्रहार किया गया था। शिलांग पुलिस को सोनम रघुवंशी की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। अब सोनम को शिलांग ले जाने की तैयारी है, वहां राजा की हत्या से जुड़े राज खुलेंगे। सोनम रघुवंशी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि मध्यप्रदेश के रहने वाले 3 लोगों को सुपारी देकर हनीमून के दौरान अपने पति राजा की हत्या करवाई।
ALSO READ: Raja Raghuvanshi Murder Mystery: Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश
गाजीपुर में आत्मसमर्पण
हनीमून मनाने के लिए राज्य में आए रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा में लापता हो गए थे। दो जून को रघुवंशी शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी। सोनम (25) ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रात भर की छापेमारी के बाद तीन आरोपियों को इंदौर और इसके आस-पास से गिरफ्तार किया गया।
 ALSO READ: सोनम ने ही बनाई थी हनीमून की योजना, राजा की मां उमा का चौंकाने वाला खुलासा
जानिए केस जुड़े बड़े अपडेट
 
चाकू से वार
पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने पीटीआई को बताया कि रघुवंशी का शव खाई से बाहर निकालने के बाद जांच के दौरान पुलिस ने उसके सिर पर दो कट के निशान देखे। पोस्टमार्टम पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान (एनईआईजीआरआईएचएमएस) में किया गया। सायम ने कहा कि एनईआईजीआरआईएचएमएस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतक के सिर पर दो गहरे घाव हैं - एक पीछे और एक सामने।” पुलिस के अनुसार, शव के पास एक खून से सना चाकू भी मिला, जो अपेक्षाकृत नया लग रहा था।
 
हत्या के आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड
मेघालय पुलिस ने इंदौर के जिला कोर्ट में पुलिस हिरासत में तीनों युवकों को पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड के तहत 7 दिन तक पुलिस पूछताछ कर सकेगी। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर शिलांग पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी। राज कुशवाहा विशाल चौहान और आकाश राजपूत को माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। 
राजा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था राज कुशवाह
मेघालय पुलिस द्वारा राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति इंदौर के 29 वर्षीय इस ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अंतिम संस्कार में उसकी पत्नी सोनम के मायके के पास रहने वाले लोगों को अपने साथ ले गया था। इस वाकये के एक चश्मदीद ने सोमवार को यह जानकारी दी। सोनम का मायका इंदौर के गोविंद नगर खारचा इलाके में है। वह फर्नीचर में इस्तेमाल आने वाली सनमाइका शीट के कारोबार के पारिवारिक प्रतिष्ठान से जुड़ी है। आरोपियों में शामिल कुशवाह इस प्रतिष्ठान में काम करता है।
ALSO READ: Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या
मेघालय के लोगों ने की माफी की मांग 
इस बीच शिलांग स्थित प्रभावशाली नागरिक संस्था समूह सीओएमएसओ ने सोमवार को राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार उसकी पत्नी सोनम के परिवार से माफी की मांग की। समूह ने आरोप लगाया कि उन्होंने मेघालय के लोगों को बदनाम किया और पर्यटन पर निर्भर राज्य की छवि को धूमिल करने की कोशिश की।
 
मेघालय सामाजिक संगठन परिसंघ (सीओएमएसओ) के अध्यक्ष रॉय कुपार सिंरेम ने आरोप लगाया कि सोनम के परिवार ने एक व्यक्तिगत त्रासदी का राजनीतिकरण करने, प्रेस का शोषण करने और देश भर में मेघालय विरोधी भावनाएं पैदा करने के लिए सुनियोजित प्रयास किए। इनपुट भाषा Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

योगी सरकार ने युवाओं को दिया टैबलेट, अब 18000 से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स से घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट

अगला लेख