Hanuman Chalisa
✕

राजा रघुवंशी की बहन सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है ट्रोल, जानिए कौन है सृष्टि रघुवंशी और क्या है पूरा माजरा

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 10 जून 2025 (17:37 IST)
Raja Raghuvanshi Case: मेघालय में हुए 'हनीमून मर्डर केस' ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। इस मामले में जहां एक तरफ मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी और उससे जुड़े खुलासे लगातार सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी तरफ मृतक राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। आखिर कौन हैं राजा रघुवंशी की यह बहन और क्यों उन्हें इतनी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है? आइए जानते हैं पूरा मामला।
 
कौन है सृष्टि रघुवंशी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा रघुवंशी की बहन का नाम सृष्टि रघुवंशी है और वह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह अक्सर लाइफस्टाइल, ब्यूटी और प्रमोशनल कंटेंट पोस्ट करती रहती हैं। जहां राजा और सोनम की शादी के कई वायरल वीडियो और रील्स भी सृष्टि के इंस्टाग्राम अकाउंट से ही साझा किए गए थे। इंस्टाग्राम पर सृष्टि के चार लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और ये पिछले दिनों तेजी से बढ़े हैं। 
 
ट्रोलिंग का कारण
राजा रघुवंशी के लापता होने और बाद में उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद सृष्टि रघुवंशी को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि भाई के लापता होने और मौत की दुखद खबर के बावजूद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मोबाइल प्रमोशन और सैलून में मसाज के वीडियो पोस्ट किए थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बेहद असंवेदनशील करार दिया और उन पर इस दुखद समय में भी 'पैसे कमाने' का आरोप लगाया।
 
सृष्टि पर यह भी आरोप लगे कि उन्होंने अपने भाई के लापता होने के बाद कई अपीलें तो कीं, लेकिन बाद में प्रमोशनल कंटेंट पोस्ट करके लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। इस आलोचना के बाद सृष्टि ने कथित तौर पर ये प्रमोशनल वीडियो डिलीट कर दिए और बाद में रोते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया।

ALSO READ: सोनम और राजा की कुंडली का मंगल बना अमंगल? क्या ग्रहों का था कोई खेल? जानिए कुंडली में मंगल दोष का कैसे करें उपाय
ALSO READ: राजा और सोनम की कुंडली की ‘वो’ खौफनाक भविष्यवाणी जो सच साबित हुई
 
 
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख