dharma sangrah
✕

Weather Alert: गोवा और पश्चिमी मध्यप्रदेश में हुई वर्षा, पंजाब-हरियाणा में बारिश की संभावना

Updated: शुक्रवार, 25 जून 2021 (08:58 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम बिहार और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी उत्तरप्रदेश में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। इन चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक जा रही है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी पंजाब से लेकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, पश्चिम उत्तरप्रदेश, उत्तरी झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए समुद्र तल पर फैली हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान मेघालय में एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

ALSO READ: Weather Alert: यूपी-छत्तीसगढ़ में हुई वर्षा, पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना
 
तटीय आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कोंकण, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों और गोवा के साथ-साथ दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, शेष मध्यप्रदेश, दक्षिण गुजरात, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, बिहार के कुछ हिस्सों और उत्तरप्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी हिमालय, उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश, उत्तर-पूर्व भारत, सिक्किम के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल, कर्नाटक, दक्षिण गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
 
पश्चिमी हिमालय, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी और मध्य उत्तरप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में धूलभरी आंधी की संभावना के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

अगला लेख