Hanuman Chalisa
✕

मौसम अपडेट : इन राज्यों में तूफान की चेतावनी

Updated: सोमवार, 7 मई 2018 (15:35 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने आज उत्तरी राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ आंधी आने की चेतावनी जारी की गई है। इसकी वजह से हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर भी धूल भरी आंधी आने की आशंका है। इसका असर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार पांच 5 दिनों तक रहेगा मौसम खराब रहेगा। उत्तर से दक्षिण भारत तक जाएगा तूफान जाएगा।
 
इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों, केरल और अंदरूनी कर्नाटक के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की आशंका जतायी है जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधी और असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने विदर्भ के कुछ इलाकों में गर्मी आज भी अधिक रहने की आशंका जताई है लेकिन उत्तर भारत के लगभग सभी इलाकों में तापमान की गिरावट के मद्देनजर गर्मी का असर कम रहने की संभावना व्यक्त की है।
 
विभाग ने मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के तमाम इलाकों में आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहने के बावजूद राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, भीतरी महाराष्ट्र के सभी इलाकों और तेलंगाना, रॉयलसीमा तथा भीतरी उड़ीसा के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान व्यक्त किया है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो कि कल की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख