shradh paksha
✕

जीत के जश्न में कुछ ऐसा हुआ प्रीति हो गईं मायूस

Updated: सोमवार, 7 मई 2018 (16:23 IST)
6 मई को इंदौर के होलकर स्टेडियम में किंग्स 11 पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब की टीम और सहमालकिन प्रीति जिंटा जीत के जश्न में डूबी ही थी कि कुछ ऐसा हुआ कि जश्न का मजा थोड़ा फीका हो गया।
 
हुआ यूं कि जब टीम इंदौर के होलकर स्टेडियम से रेडिसन होटल पहुंची तो जमकर जश्न मनाना शुरू हो गया। होम ग्राउंड पर मिली जीत से प्रीति उत्साहित थी। जब केक काटा जा रहा था तब उनकी नानी के देहांत की खबर आ गई। 
 
इसके बाद प्रीति ने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर नानी के साथ फोटो अपलोड करते हुए लिखा- 'आप बहुत याद आओगी। आपकी आत्मा को शांति मिले।'
 
गौरतलब है कि प्रीति जिंटा को कल मिली जीत का इंतजार था क्योंकि इससे पहले इंदौर में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण राजस्थान रॉयल्स से कल मिली जीत के बाद प्रीति काफी उत्साहित थीं। अफसोस उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी और वे नानी के निधन की खबर सुनकर मायूस हो गईं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख