sundarkand
✕

बल्लेबाजी का अभ्यास करना छोड़ दिया है : हार्दिक पंड्या

Updated: सोमवार, 7 मई 2018 (12:33 IST)
मुंबई। मुंबई डंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मुकाबले में 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार हासिल करने के बाद कहा कि उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास करना छोड़ दिया है।


हार्दिक ने 20 गेंद में नाबाद 35 रन बनाए जिससे टीम 181 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। इसके बाद गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। इस प्रदर्शन के बूते वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट (14) लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

हार्दिक से जब उनकी बल्लेबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं कुछ अलग नहीं कर रहा हूं। यह ऐसा ही है कि किसी दिन आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मैं अलग तरह से सोचता हूं। मैं वास्तव में सकारात्मक हूं। सच कहूं कि यह एक हिट (शाट) के बारे में है। आप एक छक्का लगाते हैं और अचानक से रुख मुड़ जाता है और सब कुछ बदल जाता है। मुंबई ने केकेआर को छह विकेट पर 168 रन पर रोककर यह मुकाबला 13 रन से जीता।

हार्दिक ने कहा, जाहिर है अगर अच्छी गेंदबाजी हुई तो मुझे उसका सम्मान करना होगा। उस पर मैं कुछ नहीं कर सकता। मेरा खेल कुछ इस तरह है कि मैं सकारात्मक रहता हूं जिसका मुझे फायदा मिलता है। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि सुनील नारायण असहज महसूस कर रहे थे, इसीलिए उन्होंने सलामी बल्लेबाजी में बदलाव किया। कार्तिक ने कहा, वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, इसलिए वे 18-19 वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख