Hanuman Chalisa
✕

Weather Alert: यूपी-छत्तीसगढ़ में हुई वर्षा, पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना

Updated: बुधवार, 23 जून 2021 (09:19 IST)
नई दिल्ली। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बिहार के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। पंजाब से लेकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश के उत्तरी भागों, उत्तर-पश्चिमी बिहार और इससे सटे पूर्वी उत्तरप्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। बांग्लादेश के दक्षिण और इससे सटे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा अब उत्तरी कर्नाटक से दक्षिण केरल तट तक फैली हुई है।

ALSO READ: मौसम अपडेट : उत्तर भारत में मानसून का इंतजार, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
 
स्काईमेट के अनुसार देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश कम हो गई है। बिहार और पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हुई। गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
झारखंड, तटीय आंध्रप्रदेश, केरल लक्षद्वीप और पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और सौराष्ट्र और कच्छ में 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के मौसम की संभावना : ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तरप्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों, तटीय आंध्रप्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु के कुछ भागों में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्यप्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम एमपी, कोंकण और गोवा और गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख