dharma sangrah
✕

Weather update: : MP-राजस्थान में हुई वर्षा, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Updated: सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (08:46 IST)
नई दिल्ली। बिहार के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। यह समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। गंभीर चक्रवात शाहीन ओमान की खाड़ी और इससे सटे पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है और यह 4 अक्टूबर की तड़के ओमान तट को एक चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है।

ALSO READ: Weather Alert: बंगाल में हुई भारी बारिश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में वर्षा की संभावना
 
स्काईमेट के अनुसार एक ट्रफ रेखा बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक होते हुए जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्व राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश, तटीय कर्नाटक और दक्षिण तमिलनाडु के 1-2 हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक के शेष हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत, बिहार और पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़ और रायलसीमा में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और आंतरिक तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, दक्षिण गुजरात और तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचलप्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख