sundarkand
✕

Weather Update: एमपी और यूपी में हुई बारिश, उत्तराखंड और हिमाचल में वर्षा की संभावना

Updated: बुधवार, 31 अगस्त 2022 (08:43 IST)
नई दिल्ली। मानसून ट्रफ अभी भी हिमालय की तलहटी के करीब चल रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी झारखंड और इससे सटे बिहार के हिस्सों पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी आंध्रप्रदेश के तट के पास बना हुआ है। यह औसत समुद्र तल से 5.8 तक फैला हुआ है।
 
एक ट्रफ रेखा बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी से लेकर आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट और आसपास के इलाकों पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक फैली हुई है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल: स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। दक्षिण-मध्य उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
सिक्किम, पश्चिम बंगाल के शेष हिस्से, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, तटीय ओडिशा, रायलसीमा, मराठवाड़ा, उत्तरी गुजरात और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई।

 
अगले 24 घंटों का मौसम अनुमान : अगले 24 घंटों के दौरान उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तरप्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
बिहार, झारखंड, उत्तर-पूर्व भारत, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्रप्रदेश, कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश संभव है। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख