biodatamaker
✕

कश्मीर में बारिश का कहर, वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा रुकी

Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2019 (16:54 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर में बारिश का कहर पिछली रात से ही जारी है। कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन की घटनाओं के कारण वैष्णो देवी तथा अमरनाथ की यात्राएं स्थगित कर दी गई हैं। कई मकान भी गिर गए हैं। एक बच्चे की मौत की खबर है जबकि कई घायल हैं।

उधमपुर में कई मकानों के गिरने की खबर है। इसमें 8 साल के पवन कुमार की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य जख्मी भी हुए हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा के नए ट्रैक को निलंबित कर दिया गया है। इस ट्रैक से वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को पारंपरिक ट्रैक से यात्रा करने की अनुमति दी गई है। वहीं, खराब मौसम की वजह से कटरा-सांझीछत सेक्टर से हेलीकाप्टर सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है।

खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को जम्मू से स्थगित कर दिया गया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के नजदीक कई जगह भूस्खलन होने से मार्ग बंद है जिस कारण प्रशासन ने जम्मू से बाबा अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना नहीं किया। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर में 1500 के करीब श्रद्धालुओं ने डेरा डाला हुआ है।

डीएसपी ट्रैफिक एलके तनेजा के मुताबिक, भूस्खलन की घटना कल रात हुई थी, लगातार हो रही बारिश की वजह से राजमार्ग पर बहकर आए मलबे की सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही कई कारें फंसी हुई हैं। अधिकारियों ने कई इलाकों मंे बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेगी चौपाल

अगला लेख