Daily Horoscope

Weather Updates: बारिश से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट, बिहार में बाढ़ से 104 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (00:45 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश के बाद शहर के न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई लेकिन आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी तक पहुंच गया।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। आर्द्रता का स्तर 56 से 100 फीसदी के बीच रहा।
 
मौसम के संबंध में शहर का आधिकारिक आंकड़ा दर्ज करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने सुबह से 3.6 मिमी बारिश दर्ज की जबकि पालम वेधशाला में बारिश नहीं दर्ज की गई। वहीं लोधी रोड, आया नगर और रिज क्षेत्र की वेधशालाओं ने क्रमश: 4.5 मिमी, 1.1 मिमी और 25 मिमी बारिश दर्ज की।
 
मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को आकाश में बादल छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
बिहार में बाढ़ से अब तक 104 लोगों की मौत : पटना से मिले समाचारों के अनुसार बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 104 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 76 लाख 85 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।
 
आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के 12 जिलों (शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार) में अब तक 104 लोगों की मौत हुई है जबकि 76 लाख 85 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है।
 
बिहार में बाढ़ से मरने वाले 102 लोगों में सीतामढ़ी के 27, मधुबनी के 23, अररिया के 12, शिवहर एवं दरभंगा के 10-10, पूर्णिया के 9, किशनगंज के 5, सुपौल के 3, पूर्वी चंपारण एवं मुजफ्फरपुर के 2-2 और सहरसा के 1 व्यक्ति शामिल हैं।
इन 12 जिलों में कुल 81 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जहां 76,400 लोग शरण लिए हुए हैं और उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 712 सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमें लगाई गई हैं तथा 125 मोटरबोटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 
केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार की कई नदियां (बूढ़ी गंडक, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान) विभिन्न स्थानों पर सोमवार को सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं। भारत मौसम विभाग के अनुसार बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह तक हल्की से साधारण बारिश की संभावना जताई गई है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख