manglik dosh calculator
✕

Weather Update: मानसून हुआ सक्रिय, देश के कई राज्यों में भारी बारिश

Updated: शुक्रवार, 24 जून 2022 (08:44 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उससे सटे इलाकों पर बना हुआ है, जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और उत्तरी ओडिशा के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा झारखंड और ओडिशा पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश तक फैली हुई है। एक और ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से केरल तट तक फैली हुई है।

ALSO READ: Weather update : देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
 
स्काईमेटवेदरडॉटकॉम के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में और मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हुई।
 
गुजरात, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, केरल, लक्षद्वीप, रायलसीमा, आंतरिक महाराष्ट्र, झारखंड, असम, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई। उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्यभारत के कुछ हिस्सों में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं शुरू हो गई हैं जिससे तापमान में वृद्धि हुई है।
 
अब आगे क्या? अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। बाकी पूर्वोत्तर भारत, आंतरिक ओडिशा, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ALSO READ: Weather Update: देश के कई राज्यों में वर्षा जारी, गोवा और बंगाल में भारी बारिश की संभावना
 
बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण और पूर्वी गुजरात, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी हिमालय में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम और मध्य उत्तरप्रदेश के अधिकांश हिस्सों, राजस्थान और मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों सहित उत्तर-पश्चिमी भारत का मौसम कम से कम अगले 2 से 3 दिनों तक शुष्क रहेगा। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख