ramcharitmanas

रेलवे का बड़ा ऐलान, 150 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जानिए क्‍या है वजह

Updated: शनिवार, 30 अगस्त 2025 (00:27 IST)
Big announcement of railways : रेलवे बोर्ड ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर 21 सितंबर से 30 नवंबर तक 150 पूजा विशेष ट्रेन चलाने के संबंध में अधिसूचना जारी की है, जो कुल 2,024 चक्कर लगाएंगी।  पूजा स्पेशल ट्रेन श्रृंखला के तहत, दक्षिण मध्य रेलवे सबसे ज़्यादा 48 ट्रेन चलाएगा, जो 684 फेरे लगाएंगी। ये ट्रेन मुख्य रूप से हैदराबाद, सिकंदराबाद और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों से चलाई जाएंगी। रेल मंत्रालय ने हाल में त्योहारों के मौसम में देश के विभिन्न हिस्सों से 12,000 विशेष ट्रेन की घोषणा की है और अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष ट्रेन की पहली श्रृंखला है जिसकी अधिसूचना जारी की गई है।
 
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेन श्रृंखला के तहत, दक्षिण मध्य रेलवे सबसे ज़्यादा 48 ट्रेन चलाएगा, जो 684 फेरे लगाएंगी। रेलवे की ओर से कहा गया है, ये ट्रेन मुख्य रूप से हैदराबाद, सिकंदराबाद और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों से चलाई जाएंगी।
ALSO READ: रेलवे का बड़ा ऐलान, टिकट बुकिंग पर मिलेगी छूट, जानिए कैसे उठाएं फायदा
पूर्व मध्य रेलवे ने 14 ट्रेन को अधिसूचित किया है जो बिहार के पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुज़रेंगी और कुल 588 चक्कर लगाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पूर्वी रेलवे मंडल कोलकाता, सियालदह और हावड़ा जैसे भीड़भाड़ वाले स्टेशनों से 24 विशेष ट्रेन चलाएगा, जो 198 चक्कर लगाएंगी।
 
उन्होंने बताया, पश्चिम रेलवे ने मुंबई, सूरत, वडोदरा जैसे शहरों से 204 फेरे लगाने के लिए 24 विशेष ट्रेन की घोषणा की है, जबकि दक्षिण रेलवे ने भी चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै जैसे स्टेशनों से 66 फेरे लगाने के लिए 10 ऐसी ट्रेन चलाने की तैयारी की है।
ALSO READ: रेलवे का बड़ा फैसला, अब एक दिन पहले देना होगा इमरजेंसी कोटे के लिए आवेदन
इसके अलावा, पूर्वी तटीय रेलवे से भुवनेश्वर, पुरी और संबलपुर, दक्षिण पूर्व रेलवे से रांची, टाटानगर, उत्तर मध्य रेलवे से प्रयागराज, कानपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से बिलासपुर, रायपुर और पश्चिम मध्य रेलवे से भोपाल, कोटा जैसे स्टेशनों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी।
 
रेल मंत्रालय ने हाल में त्योहारों के मौसम में देश के विभिन्न हिस्सों से 12,000 विशेष ट्रेन की घोषणा की है और अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष ट्रेन की पहली श्रृंखला है जिसकी अधिसूचना जारी की गई है। अधिकारियों ने कहा, यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, आने वाले दिनों में और ट्रेन की अधिसूचना जारी की जाएगी। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख