here

Hanuman Chalisa

रेलवे का Make in India पर जोर, 44 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों की नई निविदा

मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (08:22 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने 44 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों के विनिर्माण के लिए नई घरेलू निविदा जारी की है जिसमें केवल भारत में पंजीकृत कंपनियां ही बोली लगा सकती हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रेलवे ने अगस्त में 1 महीने पहले जारी की गई वैश्विक निविदा (टेंडर) रद्द कर दी थी।
ALSO READ: महंगा होगा रेल का सफर, व्यस्त स्टेशनों पर रेलवे लेगा यह चार्ज
दरअसल, यह बात सामने आई थी कि निविदा में बोली लगाने वाली 6 कंपनियों में से एक सीआरआरसी पायोनियर इलेक्ट्रिक थी जि​समें चीन की सीआरआरसी की संयुक्त साझेदारी है। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि संशोधित टेंडर भारत सरकार की 'मेक इन इंडिया' नीति की प्राथमिकता के अनुरूप है। यह टेंडर आगे बढ़ाने, नियंत्रण और अन्य उपकरणों के साथ-साथ 44 जोड़ी ट्रेन के डिब्बों के लिए है। 
 
मंत्रालय ने यह भी बताया कि बोली से पहले टेंडर के लिए बैठक 29 सितंबर को होगी और इसे (टेंडर को) 17 नवंबर को खोला जाएगा। बोली दस्तावेज में कहा गया है कि इन ट्रेनों का विनिर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई, रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला तथा मॉडर्न कोच फैक्टरी रायबरेली में किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी, यूपी बनेगा Green और AI-Ready Data Center Hub

अगला लेख