ramcharitmanas
✕

बड़ी खबर, त्योहारी सीजन में रेलवे ने शुरू की 392 स्पेशल ट्रेन, देखिए पूरी लिस्ट

Updated: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (08:30 IST)
नई दिल्‍ली। भारतीय रेलवे ने त्‍योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 20 अक्‍टूबर से 392 स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
 
हालांकि यात्रियों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना ही होगा। नियम तोड़ने पर 5 साल तक की जेल के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
 
रेलवे ने कहा है कि मास्क नहीं पहनने, कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने और कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भी सफर करने वालों पर रेल अधिनियम की विभिन्‍न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सार्वजनिक जगहों पर थूकना भी अपराध माना जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि रेलवे ने कोविड-19 के कारण 22 मार्च से सभी पैसेंजर ट्रेनों पर रोक लगा रखी है। हालांकि, समय समय पर स्पेशल ट्रेनें चलाकर लोगों को उनके घर पहुंचाने के इंतजाम किए गए।
 
रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच चलने वाली 392 स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। ये ट्रेनें कम से कम 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इन ट्रेनों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा आईआरसीटीसी वेबसाइट और पीआरएस टिकट काउंटर्स पर उपलब्ध होगी।
 
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख