ganesh chaturthi

बारात के लिए रेलवे ने रोकी ट्रेन, जानिए मामला...

Updated: रविवार, 17 नवंबर 2024 (13:26 IST)
Indian Railway News : रेलवे ने मुंबई से आ रहे बारातियों के वास्ते एक ‘कनेक्टिंग’ ट्रेन को हावड़ा स्टेशन पर कुछ मिनट रोके रखा ताकि वे सभी समय पर गुवाहाटी में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सकें। यह मामला शुक्रवार का है। रेलवे अधिकारियों से सोशल मीडिया पर गुहार लगाई थी कि उन्हें डर है कि हावड़ा सेअसम के लिए रवाना होने वाली सरायघाट एक्सप्रेस छूट जाएगी।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह मामला शुक्रवार का है जब मुंबई से आ रहे 34 बारातियों (दूल्हे के साथ आए रिश्तेदार) में से एक चंद्रशेखर वाघ ने रेलवे अधिकारियों से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गुहार लगाई कि वे मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस से सफर कर रहे हैं जिसके हावड़ा पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर एक बजकर पांच मिनट है लेकिन वह देरी से चल रही है और उन्हें डर है कि हावड़ा से शाम चार बजे असम के लिए रवाना होने वाली सरायघाट एक्सप्रेस छूट जाएगी।
ALSO READ: UP में रेलवे को मिली धमकी, विस्फोटकों के साथ यात्रा कर रहे आतंकी, जानिए फिर क्‍या हुआ...
पूर्व रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाघ की पोस्ट के बाद, हावड़ा के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को भारतीय रेलवे के उच्च अधिकारियों से जरूरी कदम उठाने का एक जरूरी संदेश मिला। रेलवे अधिकारियों ने सरायघाट एक्सप्रेस को रोके रखा और यह सुनिश्चित किया कि गीतांजलि एक्सप्रेस तेजी से हावड़ा पहुंचे।
 
उन्होंने बताया कि गीतांजलि एक्सप्रेस शाम चार बजकर आठ मिनट पर हावड़ा पहुंची जिसके बाद अधिकारियों ने बैटरी चालित वाहनों से बारातियों को नए परिसर में प्लेटफॉर्म नंबर-24 से पुराने परिसर में प्लेटफॉर्म नंबर-नौ पर पहुंचाया जहां सरायघाट एक्सप्रेस खड़ी थी। बारातियों के ट्रेन में सवार होने के बाद सरायघाट एक्सप्रेस को कुछ मिनटों की देरी से गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया।
ALSO READ: क्या रेलवे का निजीकरण होगा? यही बता रहे हैं रेल मंत्री वैष्णव
पूर्व रेलवे के अधिकारी ने कहा, हमें दोनों ट्रेन के सभी यात्रियों की मदद और समर्थन मिला तथा रेलमंत्री, मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक, डीआरएम और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाया कि दूल्हा अपनी शादी में पहुंच सके। उन्होंने कहा, इस तरह की सेवाएं प्रदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
 
पूर्व रेलवे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, भारतीय रेलवे ने सरायघाट एक्सप्रेस को कुछ मिनटों के लिए हावड़ा रेलवे स्टेशन पर रोके रखा ताकि गीतांजलि एक्सप्रेस से आ रहा ‘दूल्हा’ और बाराती ट्रेन में सवार हो सके जिन्हें गुवाहाटी जाना था। बारातियों ने इस मदद के लिए रेलवे को धन्यवाद दिया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख