dharma sangrah
✕

रेलवे बोर्ड का खुलासा- सिग्नल खराबी की वजह से दुर्घटना, कवच भी नहीं रोक सकता था हादसा

Updated: रविवार, 4 जून 2023 (14:13 IST)
Odisha train accident : ओडिशा में शुक्रवार को हुए सदी के सबसे भीषण रेल हादसे को लेकर रेलवे बोर्ड ने कई अहम जानकारी दी है। बोर्ड ने साफ कहा कि यह ओवर स्पीड का मामला नहीं है। हालांकि सिग्नल में खराबी से इनकार नहीं किया गया है। बोर्ड के अनुसार, कवच भी इस दुर्घटना को नहीं रोक सकता था। जिस तरह से हादसा हुआ उसको रोकने करने का उपाय पूरी दुनिया में नहीं है।
 
रेलवे बोर्ड की सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस को ग्रीन सिग्नल मिला हुआ था। उसमें कोई परेशानी नहीं थी। 4 लाईन का स्टेशन है, 2 मेन लाईन और 2 लूप लाईन।
 
उन्होंने कहा कि ऊपर वाली और नीचे वाली लूप लाइन पर माल गाड़ियां खड़ी थीं। रूट और सिग्नल सब ठीक थे। कोरोमंडल को ग्रीम सिग्नल मिला हुआ था और वह हादसे के वक्त कोरोमंडल 128 की स्पीड से जा रही थी जबकि यशवंतपुर एक्सप्रेस की स्पीड भी 126 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
 
रेलवे बोर्ड की तरफ से कहा गया कि केवल कोरोमंडल ट्रेन के साथ हादसा हुआ। वह पहले मालगाड़ी जिस मालगाड़ी से टकराई उसमें लोहा लदा हुआ था। इस वजह से मालगाड़ी अपनी जगह से हिली तक नहीं। वहीं कोरोमंडल के डिब्बे दूसरी पटरी पर जा गिरे। यहां यशवंतपुर ट्रेन के आखिरी दो डिब्बों से उसकी टक्कर हो गई।
 
बोर्ड की ओर से कहा गया कि डायल 139 पर वरिष्‍ठ अधिकारी बैठे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रेसक्यू टीम 20 मिनट में मौके पर पहुंच गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख