Hanuman Chalisa

Trending: राहुल रॉय के लिए सोशल मीडि‍या हुआ भावुक, मांग रहा दुआएं

Updated: सोमवार, 30 नवंबर 2020 (14:39 IST)
रोमांटि‍क फि‍ल्‍म 'आशिकी' फेम अभि‍नेता राहुल रॉय को फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया है। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल रॉय करगिल में फिल्म 'LAC-लिव द बैटल' की शूटिंग कर रहे थे। पीटीआई के मुताबिक राहुल को दो दिन पहले ही नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें प्रोग्रेसिव ब्रेन स्ट्रोक आया है।

इस खबर के बाद सोशल मीडि‍या में हैशटैग राहुल रॉय ट्रेंड कर रहा है। राहुल के फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं

ट्व‍िटर यूजर्स उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वे अपनी वॉल पर पोस्‍ट शेयर कर लिख रहे हैं कि गेट वेल सून राहुल रॉय।

मनीष नाम के एक यूजर ने लिखा, तुम रोमांस के हीरो हो, दिलों में जिंदा हो, तुम जल्‍दी ठीक होकर आओ।
ठीक इसी तरह ट्व‍िटर के साथ ही इंस्‍टाग्राम और फेसबुक पर राहुल के स्‍वस्‍थ्‍य होने की दुआएं की जा रही हैं।


मीडि‍या रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल रॉय इस समय आईसीयू में हैं। कहा जा रहा है कि वह सुरक्षित हैं और ट्रीटमेंट पर ठीक से रेस्पॉन्ड कर रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि उनके दिमाग के बाएं हिस्से में खून के थक्के जम गए हैं। उन्हें ठीक होने में अभी कुछ समय लग सकता है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग काफी ऊंचाई पर हो रही थी।

राहुल रॉय ने साल 1990 में फिल्म 'आशिकी' के जरिए अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म से उनको इतनी लोकप्रियता मिली कि उन्होंने इसके बाद सीधे 47 फिल्में साइन कर डाली। लेकिन 'आशिकी' के बाद राहुल रॉय का जादू फीका होता गया और वे लाइमलाइट से दूर हो गए। इसके बाद वह बिग बॉस का सीजन 1 जीतकर फिर सुर्खियों में आए थे। हालांकि, बिग बॉस के बाद भी उनका करियर खास मुकाम पर नहीं पहुंच पाया।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

अगला लेख