dharma sangrah
✕

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

Updated: बुधवार, 23 जुलाई 2025 (14:48 IST)
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने स्वयं राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन राहुल ने ये पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने ये भी जोड़ा कि देश को अगर सही दिशा में ले जाना है, तो राहुल गांधी जैसे नेता की जरूरत है। पप्पू यादव के अनुसार, राहुल गांधी ने ये पद इसलिए ठुकराया क्योंकि वो सत्ता के पीछे नहीं भागते, बल्कि जनसेवा को प्राथमिकता देते हैं। उनका मानना है कि राहुल एक ईमानदार और सच्चे नेता हैं, जो देश की भलाई के लिए काम करना चाहते हैं।

राहुल ने कहा, नेवर : न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पद को अस्वीकार कर दिया था। उन्‍होंने कहा कि राहुल एक सेकंड में पीएम की कुर्सी ठुकराने वाला हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ा जीनियस लड़का है। जो सच बोलने की हिम्मत रखता है। हार्वर्ड में पढ़ा। उन्होंने पीएम पद का ऑफर ठुकरा दिया। मनमोहन सिंह जी ने कहा कि राहुल जी आप बनिए, तो उन्होंने कहा कि नेवर (कभी नहीं)।

हम तो राहुल के प्‍यार में पागल हैं : 10 हजार किलोमीटर पैदल चलने वाला इंसान, सच की हिम्मत रखनेवाला, जो पीएम की कुर्सी छोड़ दे। उसको भी कोई 'पप्पू' कहता है? इसी इंटरव्यू में बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हम तो कांग्रेस और राहुल गांधी के प्यार में पागल हैं।

लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं : उन्‍होंने पॉडकास्‍ट में कहा कि संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं। महोदय, यह भी एक बड़ा मुद्दा है, जिसे उठाने की ज़रूरत है। एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'पूरे विपक्ष और हमारे नेता राहुल गांधी ने कुछ मुद्दों पर चर्चा की है जिन्हें उठाया जाना ज़रूरी है और सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को 'बिहार और बिहारियों पर हमले, गरीबों और गरीबी पर हमले' के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, जिन्हें उन्होंने 'सबसे बड़ा मुद्दा' बताया। पप्पू यादव ने कहा, 'बिहार और बिहारियों पर हमले, गरीबों और गरीबी पर हमले सबसे बड़े मुद्दे हैं।'
Edited By: Navin Rangiyal 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख