बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi wishes Arun Jaitley speedy recovery
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 16 जनवरी 2019 (22:31 IST)

अरुण जेटली की बीमारी से राहुल दुखी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Arun Jaitley
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी धुर विरोधी भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की बीमारी की खबर पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 
गांधी ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा कि मैं यह सुनकर दुखी हूं कि अरुण जेटली जी ठीक नहीं हैं। हम उनके विचारों को लेकर प्रतिदिन लड़ सकते हैं। लेकिन, मैं और कांग्रेस पार्टी उन्हें जल्दी से ठीक होने के लिए अपनी सद्भावनाएं और शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।
कांग्रेस नेता ने जेटली को संबोधित करते हुए कहा कि जेटली, इस कठिन समय में हम पूरी तरह से आपके और आपके परिवार के साथ हैं। जेटली इलाज के लिए रविवार को अमेरिका रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार, जेटली सामान्य जांच के लिए ही गए हैं और इस सप्ताह के अंत तक लौट आएंगे। पिछले साल उनका गुर्दा प्रत्यरोपण हुआ था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
योहेई सासाकावा को 2018 का गांधी शांति पुरस्कार