ramcharitmanas

राहुल ने साधा RSS पर निशाना, कहा- वे हैं 21वीं सदी के कौरव, 'हर-हर महादेव' और 'जय सियाराम' नहीं कहते

Updated: सोमवार, 9 जनवरी 2023 (23:57 IST)
अंबाला/चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए इसके स्वयंसेवकों को '21वीं सदी के कौरव' करार दिया और आरोप लगाया कि ये कभी 'हर-हर महादेव' और 'जय सियाराम' नहीं कहते, क्योंकि वे लोग भारतीय मूल्यों और तपस्या के विरुद्ध हैं।  उन्होंने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान आरएसएस तथा सरकार पर निशाना साधा।
 
राहुल गांधी के नेतृत्व चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' सोमवार शाम को अंबाला जिले में पहुंची। यहां पहुंचने के बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा महाभारत की भूमि है। उन्होंने इस दौरान आरएसएस तथा सरकार पर निशाना साधा।
 
उन्होंने आरएसएस का परोक्ष जिक्र करते हुए कहा कि कौरव कौन थे? पहले मैं आपको 21वीं सदी के कौरवों के बारे में बताऊंगा। वे खाकी निकर पहनते हैं, हाथ में लाठी लेकर चलते हैं और शाखाएं लगाते हैं। भारत के 2-3 सबसे अमीर अरबपति इन कौरवों के साथ खड़े हैं।
 
उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग कभी 'हर-हर महादेव' नहीं बोलते। मैंने इस बारे में सोचा, क्योंकि भगवान शिव तपस्वी थे और वे (आरएसएस) भारत की तपस्या पर हमला कर रहे हैं इसलिए वे 'हर-हर महादेव' नहीं कह सकते।
 
राहुल ने कहा कि वे कभी 'जय सियाराम' नहीं कहते। उन्होंने इसमें से सीताजी को निकाल दिया है। उन्होंने हमारे इतिहास और मूल्यों के खिलाफ काम किया है। और जब कोई कांग्रेस कार्यकर्ता किसी आरएसएस कार्यकर्ता से मिले तो उसे जय सिया राम कहना चाहिए, क्योंकि सीता भी राम की तरह स्थान रखती हैं।
 
उन्होंने कहा कि लोग यह नहीं समझते, लेकिन उस समय जैसा युद्ध हुआ था, वैसा ही आज है। यह किसके बीच है? पांडव कौन थे? अर्जुन, भीम- वे तपस्या करते थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या लोगों ने कभी इस धरती पर पांडवों के नफरत फैलाने और बेगुनाहों के खिलाफ कभी कोई अपराध करने के बारे में सुना है?
 
उन्होंने कहा कि एक तरफ ये 5 तपस्वी थे और दूसरी तरफ एक भीड़। पांडवों के साथ सभी धर्मों के लोग थे। इस (भारत जोड़ो) यात्रा की तरह ही जिसमें कोई किसी से नहीं पूछता कि कहां से आए हो? यह मोहब्बत की दुकान है। पांडव अन्याय के खिलाफ खड़े रहे, उन्होंने भी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली थी।
 
महाभारत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्या उस समय के धनवान पांडवों के साथ थे? अगर ऐसा होता तो पांडवों को जंगलों में क्यों घूमना पड़ता? पांडवों को घरों से बाहर क्यों निकाला गया, क्योंकि उनके साथ अमीर लोग नहीं थे लेकिन इस देश के किसान, गरीब, छोटे दुकानदार उनके साथ खड़े थे। यह तपस्वियों का देश है।
 
राहुल ने कहा कि नोटबंदी, गलत जीएसटी किसने लागू की? कृषि कानून कौन लाया? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन फैसलों पर हस्ताक्षर किए, लेकिन भारत के 2-3 अरबपतियों की ताकत इसके पीछे थी। आप मानें या नहीं मानें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख