dharma sangrah
✕

राहुल गांधी बोले, कमजोर प्रधानमंत्री हैं मोदी...

Updated: बुधवार, 5 जुलाई 2017 (15:51 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी को आज कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया क्योंकि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत में एच1बी वीजा का मुद्दा नहीं उठाया तथा अमेरिका द्वारा भारत प्रशासित कश्मीर कहे जाने के मामले को अधिक तवज्जो नहीं दी।
 
कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर मोदी की अमेरिका यात्रा को महज फोटो खिंचवाने का अवसर करार दिया और कहा कि मुख्य मुद्दों को दरकिनार कर दिया गया।
 
राहुल ने उन मीडिया खबरों के लिंक ट्वीट किए जिसमें कहा गया है कि एच1बी वीजा की बात मोदी-ट्रंप बातचीत में नहीं उठी तथा विदेश मंत्रालय ने प्रशासित कश्मीर की अमेरिकी बात को स्वीकार कर लिया।
 
उन्होंने कहा, 'भारत का प्रधानमंत्री कमजोर है।' भारत ने मोदी के पिछले माह अमेरिका दौरे के समय अमेरिका के बयान भारत प्रशासित जम्मू कश्मीर को यह कहकर अधिक तवज्जो नहीं दी कि इस तरह के वाक्यांशों का पहले भी इस्तेमाल किया गया था।
 
कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'भले ही यह महान फोटो अवसर था, नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे के समय मुख्य मुद्दों की अनदेखी कर दी गई। निर्थक, कमजोर मोदी।' (भाषा) 
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख