Hanuman Chalisa

जियो का धमाका, 500 रुपए में 4जी फोन

Updated: बुधवार, 5 जुलाई 2017 (15:17 IST)
रिलांयस जियो ने सिम जारी करने के बाद सस्ता मोबाइल लांच करने जा रहा है। 4जी VoLTE फीचर फोन लांच करेगा। इस 4जी फोन के बारे में काफी दिनों से खबरें आ रही थीं। जियो 4 जी सेवा लाइव होने के बाद यह फोन इसी महीने लांच हो सकता है। 
 
अंग्रेजी अखबारों में छपी खबर के मुताबिक इस फोन की बाजार कीमत 500 रुपए हो सकती है। कंपनी का इस फोन को लांच करने का मकसद 2जी ग्राहकों को आकर्षित करना है। जियो के इस फोन में वास्तविक कीमत पर सब्सिडी दी जाएगी। अंग्रेजी अखबारों के अनुसार जियो ने चीनी निर्माता कंपनियों से इस फोन के लिए करार करते हुए 18-20 लाख फोनों का ऑर्डर दे दिया है। 
 
ये कंपनियां जुलाई के अंत तक ये फोन भारत में पहुंचा देंगी। जियो 15 अगस्त तक इन स्मार्ट फोन्स को लांच कर सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। भारत में अधिकतर का स्मार्ट फोन 2जी VoLTE पर चलते हैं। लावा और माइक्रोमैक्स ने हाल ही में 4जी फीचर फोन लांच किए हैं, लेकिन इनकी कीमत 3 हजार से भी अधिक है। जियो का यह फोन बाजार के लिए बड़ा क्रांतिकारी कदम हो सकता है। वैसे भी जियो के आने से टेलीकॉम कंपनियों में डेटा प्राइस वॉर छिड़ गई है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख