Hanuman Chalisa

राहुल गांधी ने कहा, सहयोगी चाहेंगे तो बनूंगा पीएम, माया के फैसले से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

Updated: शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (11:01 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के मध्यप्रदेश में गठबंधन न करने के फैसले और खुद के प्रधानमंत्री बनने को लेकर अहम बयान दिया है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनके अलग होने से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की संभावनाओं पर बहुत फर्क नहीं पड़ेगा।


हालांकि राहुल गांधी ने मायावती के 2019 के आम चुनाव में साथ आने की उम्मीद भी जताई। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यदि सहयोगी दल इस पर सहमत होंगे तो जरूर प्रधानमंत्री बनूंगा।

एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा, मैं नहीं मानता कि बीएसपी के मध्यप्रदेश में गठबंधन न करने से हमें बहुत फर्क पड़ेगा। राहुल ने कहा कि यह बेहतर होता यदि हम गठबंधन बनाने में सफल हो पाते। कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत की उम्मीद जताई।

अगले साल पार्टी के सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री पद के सवाल को लेकर राहुल ने कहा, विपक्षी पार्टियों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पहले बीजेपी को हराने का फैसला लिया है और उसके बाद प्रधानमंत्री पद को लेकर निर्णय लिया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि यदि सहयोगी दल उन्हें प्रधानमंत्री देखना चाहें तो? राहुल ने कहा, यदि वे चाहते हैं तो निश्चित तौर पर।

उल्लेखनीय है कि बसपा की मुखिया मायावती ने बुधवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान कर दिया था कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में उनकी पार्टी किसी भी कीमत पर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बीजेपी के खिलाफ 2019 में महागठबंधन बनाने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस को उनके इस ऐलान से करारा झटका लगा है। (एजेंसी)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख