Hanuman Chalisa
✕

Pahalgam terror attack : पहलगाम हमले पर जल्द एक्शन लें PM मोदी, राहुल गांधी बोले- आतंकियों को चुकानी होगी कीमत

Updated: बुधवार, 30 अप्रैल 2025 (21:16 IST)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पहलगाम हमले पर मोदी सरकार देर न करे और तुरंत एक्शन ले। राहुल गांधी ने कहा कि आतंकियों को कीमत चुकानी होगी। पूरा विपक्ष सरकार के साथ हैं। केंद्र सरकार पहलगाम के मृतकों को शहीदों का दर्जा दे। 
ALSO READ: Pok पर हमला कोई रोक नहीं सकता, आतंकी ट्रेनिंग कैंप तबाह करने का भारतीय सेना का प्लान तैयार, LoC पर खौफ
राहुल गांधी ने कहा कि आज मैं कानपुर गया था और आंतकवादी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं जिन्होंने ये किया है उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हमने कहा था कि जो हुआ है वो स्वीकार्य नहीं है। पूरा विपक्ष सरकार को समर्थन करेगा और हम दे रहे हैं। पीएम मोदी को सख्त कार्रवाई करनी है और हम सब उनके साथ खड़े हैं। परिवार ने पीएम मोदी के लिए एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके बच्चे को 'शहीद' का दर्जा दिया जाए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकियों को ढुलमुल तरीके से नहीं, बल्कि पूरी मजबूती के साथ करारा जवाब देना है, ताकि उन्हें याद रहे कि हिंदुस्तान के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कार्रवाई करनी है। पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। हमारा 100 प्रतिशत समर्थन सरकार के साथ है।’’
 
राहुल गांधी ने एक सवाल का जवाब देते हुए इस बात पर जोर दिया, ‘‘यह पूरी तरह स्पष्ट है कि घटना के लिए जिम्मेदार कौन है। जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी। प्रधानमंत्री को बिना किसी देरी या भ्रम के निर्णायक और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जल्द होनी चाहिए। बीते 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी थी। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। Edited by: Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख