Daily Horoscope
✕

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

Updated: सोमवार, 19 जून 2017 (12:21 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके 47वें जन्मदिन पर बधाई दी। राहुल इस वक्त अपनी नानी के यहां इटली में हैं।
 
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाईयां दी। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, राहुल गांधी को बहुत-बहुत बधाई। आस्था और सत्य के प्रति आपके अटूट विश्वास और उद्देश्य के प्रति आपकी सादगी सदैव प्रेरित करती रहे।
 
कांग्रेस के क्षेत्रीय कार्यालयों ने भी ट्विटर पर राहुल गांधी के लिए शुभकामना संदेश लिखे हैं। राहुल गांधी इन दिनों विदेश में अपनी नानी और अन्य संबंधियों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। जाने से पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि वह अपनी नानी से मिलने जा रहे हैं। राहुल गांधी की तरफ से ट्वीट किया गया कि मैं अपनी नानी और परिवार से मिलने जा रहा हूं, कुछ दिन बाहर रहूंगा, उम्मीद है हम साथ में अच्छा समय बिताएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की छुट्टियों को लेकर विवाद होता रहा है। बीच में ही किसान आंदोलन को छोड़कर राहुल नानी के पास चले गए। हालांकि राहुल गांधी ऐसे समय में छुट्टियों पर जा रहे हैं जब राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। 2015 में भी राहुल गांधी अचानक 56 दिन छुट्टियों पर चले गए थे, जिसे लेकर खूब अटकलें लगाई गई थीं। इसके बाद में वे छुट्टियों पर जाते रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने जाने की सूचना दी है।
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

मध्यप्रदेश के नए DGP की रेस में तीन नाम, UPSC ने वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम भेजे

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

अगला लेख