Hanuman Chalisa

ब्रिटेन आग : इमारत निर्माण में उपयोग हुआ प्रतिबंधित ज्वलनशील पदार्थ

Updated: सोमवार, 19 जून 2017 (12:11 IST)
लंदन के ग्रेनफेल टॉवर के पुनरद्धार के दौरान इमारत की बाहरी दीवारों पर चढ़ाई गई अतिरिक्त परत साइडिंग या क्लेडिंग संभवत: ब्रिटेन के इमारतों संबंधी नियमों के तहत प्रतिबंधित है। ब्रिटेन के दो मंत्रियों ने यह कहा है। दूसरी ओर, पुलिस आग लगने की इस घटना के आपराधिक पहलूओं से जांच कर रही है। इस घटना में कम से कम 58 लोग मारे गए थे।
 
व्यापारिक मंत्री ग्रेग हैंड्स ने कल कहा कि सरकार पूरे ब्रिटेन भर में इसी तरह के लगभग 2,500 टॉवर ब्लॉक्स का तत्काल निरीक्षण करेगी और उनकी सुरक्षा का आकलन करेगी। जबकि विपक्ष के एक सांसद ने सरकार से मांग की है कि आपराधिक जांच के लिए वह ग्रेनफेल पुनरद्धार संबंधी सुरक्षा दस्तावेजों को सहेजे।
 
कल, मेट्रोपोलिटन पुलिस ने ग्रेनफेल टॉवर के भीतर के तीन फोटो जारी किए थे जिनसे पता चल रहा था कि 24 मंजिला इमारत को आग ने किस बुरी तरह खाक किया है जिसके 120 अपार्टमेंट में कभी 600 लोग रहा करते थे।
 
विशेषज्ञों का मानना है कि इमारत के बाहरी हिस्से में चढ़ाई गई नई परत में इंस्यूलेशन था जिसकी वजह से आग इमारत में उपर की ओर तथा बाहरी तरफ तेजी से फैली। कुछ का कहना है उन्होंने कभी भी किसी इमारत में इतनी तेजी से आग फैलती नहीं देखी।
 
हैंड्स ऐंड ट्रेजरी प्रमुख फिलिप हैमंड ने कहा कि बताई गई क्लेडिंग ब्रिटेन के इमारत संबंधी नियमों के मुताबिक नहीं थी। हमें यह पता लगाना होगा कि यह क्लेडिंग किस तरह की थी और इसे किस तरह लगाया गया।
 
एल्यूमिनियम की दो परतों के बीच इंस्यूलेशन वाली क्लेडिंग को दुनिया के कई हिस्सों में आग लगने की बड़ी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
 
Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख