suvichar

राहुल गांधी का करारा हमला, पीएम मोदी को देश के भले बुरे की कोई चिंता नहीं

Updated: रविवार, 6 जनवरी 2019 (14:04 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को नहीं शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर रविवार को फिर हमला बोला और आरोप लगाया कि उन्हें देश के भले-बुरे की कोई चिंता नहीं है।
 
 
गांधी ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर लिखा कि एचएएल के पास वेतन तक देने के पैसे नहीं हैं, इससे किसी को भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए। राफेल तो दे ही दिया था, अब काम पूरा करने के लिए सूट-बूट वाले दोस्त को लोगों की जरूरत है, जो एचएएल के पास है, बिना एचएएल को कमजोर किए ये वाला काम तो हो नहीं सकता?
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 'चौकीदार' बस अपनी दोस्ती निभा रहा है, देश के भले-बुरे से उसे क्या मतलब? दोस्ती बनी रहे बस!

इस बीच कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण का झूठ सामने आ गया है। रक्षामंत्री ने दावा किया है कि एचएएल को 1 लाख करोड़ रुपए के ठेके दिए गए हैं।
 
सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि एचएएल का कहना है कि एक भी पैसा नहीं आया है। एक भी पैसे के अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि एचएएल को पहली बार वेतन देने के लिए 1,000 करोड़ रुपए का ऋण लेना पड़ा है। (वार्ता)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख