Hanuman Chalisa

राहुल गांधी ने बेटियों को लेकर पीएम मोदी पर किया बड़ा वार, जानिए 10 खास बातें...

Updated: मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (17:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बेटियों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पर बड़ा हमला किया। जानिए राहुल के भाषण से जुड़ी 10 खास बातें... 
 
महिलाओं पर अत्याचार पर क्यों चुप हैं मोदी : राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि मोदी जी सब चीजों पर बोलते हैं लेकिन महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर एक शब्द नहीं बोलते हैं। इन चार वर्षों में जो महिलाओं के साथ अत्याचार हुए वैसा पिछले 70 सालों में नहीं हुआ।
 
भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित : उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकारों पर महिलाओं को सुरक्षा देने में असमर्थ रहने का आरोप लगाया। जिन राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें हैं, मोदी उन राज्यों में महिलाओं तथा बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों को लेकर कुछ नहीं बोलते हैं।
 
बेटियों को भाजपा विधायकों से बचाओ : राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा कहते हैं कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। हमें यह समझ नहीं आया कि बेटी किससे बचानी थी? बेटियों को बीजेपी विधायकों से बचाने की जरूरत है।
 
महिला आरक्षण बिल : उन्होंने कहा कि अगर वे महिला आरक्षण बिल पास करते हैं तो हम उन्हें पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो जैसे ही कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी, हम इस बिल को पास करेंगे।
 
संगठन में 50 फीसदी जगह : कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की आबादी 50 फीसदी है इसलिए संगठन में उन्हें 50 फीसदी जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे आपके संगठन की जरूरत है। जो महिलाएं चुनाव लड़ सकती हैं उनके नाम मुझे दीजिए। मैं उनको आगे बढ़ाने का काम करुंगा, जो पॉलिसी समझती हैं, ग्रामीण विकास समझती हैं, उनके नाम मुझे दीजिए।
 
राहुल ने महिलाओं से किया यह वादा : उन्होंने कहा कि मेरा काम जज का काम है यदि महिला और पुरुष दोनों अच्छा चुनाव लड़ सकते हैं तो फिर मैं महिला को आगे बढ़ाने का काम करुंगा। देश को आपकी जरुरत है।
 
मनरेगा से महिलाओं को फायदा : राहुल ने डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में संप्रग सरकार द्वारा शुरू किए गए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) का जिक्र किया और कहा कि इस योजना से देश की लाखों महिलाओं को फायदा हुआ लेकिन मोदी ने इस योजना का संसद में मजाक उड़ाया और कहा इसका कोई फायदा नहीं है।   
 
भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा में बुनियादी फर्क : राहुल ने भाजपा और कांग्रेस की सोच में बुनियादी फर्क बताया और कहा कि हमारी और भाजपा/आरएसएस की विचारधारा में बहुत बड़ा फर्क है। सबसे बड़ा फर्क महिलाओं को उनकी जगह देने को लेकर है। उनका रिमोट कंट्रोल संगठन आरएसएस है और उसके दरवाजे महिलाओं के लिए बंद हैं। 
 
आरएसएस में नहीं जा सकती महिलाएं : कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि आरएसएस एक ऐसा संगठन है जिसमें महिलाएं नहीं जा सकती। उनकी विचारधारा है कि महिलाएं देश नहीं चला सकती। जिस दिन महिलाएं आरएसएस में शामिल हो गई उस दिन आरएसएस बदल जाएगा।

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख