sundarkand

राहुल का बड़ा हमला, कार्यकर्ताओं के सवालों का भी सामना नहीं कर सकते मोदी

Updated: मंगलवार, 25 दिसंबर 2018 (22:32 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवाददाता सम्मेलन में सवालों का सामना करने की चुनौती दे चुके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को उन पर एक और हमला करते हुए कहा कि मोदी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का भी सामना नहीं कर सकते।
 
राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि संवाददाता सम्मेलन की बात छोड़िये वह (प्रधानमंत्री) बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सवालों का भी सामना नहीं कर सकते।
 
इसके साथ उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक की खबर का लिंक साझा किया है जिसका शीर्षक है - 'मध्यम वर्ग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता के सवाल पर स्टम्प हुए मोदी'। इसमें कहा गया है कि तमिलनाडु के विल्लूपुरम् जिले के भाजपा कार्यकर्ता निर्मल कुमार जैन ने मोदी से पूछा था कि सरकार क्यों मध्यम वर्ग से सिर्फ कर जुटाने में व्यस्त है, लेकिन उनका ध्यान नहीं रख रही। इस पर प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया और तमिलनाडु को छोड़कर 'वनक्कम पुडेचेरी!' कहकर पुडुचेरी के कार्यकर्ताओं से संवाद करने लगे। घटना पिछले सप्ताह बुधवार की है। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी ट्वीट में लिखा, 'संघर्ष कर रहे मध्यम वर्ग के लिए नमो का उत्तर है 'वनक्कम पुडुचेरी!' (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख