sundarkand

संघ और भाजपा पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, क्या बोले...

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (13:35 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी केन्द्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोलते हुए कहा कि संघ देश का संविधान बदलना चाहता है और सरकार भी सभी जगह संघ के लोगों को बैठा रही है। 
 
राहुल गांधी ने कहा कि संघ कभी भी चुनाव नहीं जीत सकता। संघ की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि संघ ने तिरंगे को जब तक सलामी नहीं दी, तब तक कि सत्ता नहीं मिल गई। संघ संविधान बदलने की साजिश कर रहा है। 
 
केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि देशभर में किसानों की आत्महत्या से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। हर राज्य में किसान रो रहा है। 
 
सरकार की रोजगार नीति पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन मिला सिर्फ एक लाख को। देश का युवा काम करना चाहता है, लेकिन रोजगार नहीं है। मोदी सरकार ने वादे के अनुरूप लोगों को अब भी 15 लाख रुपए खाते में आने का इंतजार है। 
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मेक इंडिया पूरी तरह फेल हो चुका है। आज चारों तरफ मेड इन चाइना ही दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी चाहिए। एक तरफ देश को लूटने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ देश को देने वाले लोग हैं। 
Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी से पुतिन की मुलाकात, जानें कड़े वैश्विक दबाव के बीच कितनी मजबूत है भारत-रूस की दोस्ती

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है मां चंडिका धुरा मंदिर, कहा जाता है न्याय की देवी

कच्चे तेल में भयंकर आग: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 116 डॉलर हुए इंडियन बास्केट पर दाम

अगला लेख