Daily Horoscope
✕

BJP-RSS को असम की संस्कृति, पहचान को नुकसान नहीं पहुंचाने देगी कांग्रेस : राहुल गांधी

Updated: रविवार, 29 दिसंबर 2019 (00:41 IST)
गुवाहाटी। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा और आरएसएस की आलोचना की तथा कहा कि कांग्रेस उन्हें असम की संस्कृति एवं पहचान पर हमला नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘जनविरोधी’ नीतियों के चलते असम हिंसा के पथ पर लौट रहा है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां जनसभा में लोगों से अपील की कि वे सभी एकजुट हों और भाजपा से कहें कि असम की संस्कृति और पहचान पर हमला नहीं किया जा सकता है। अभी हाल ही में गुवाहाटी में सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए थे।

गांधी ने सीएए विरोधी रैली के तहत आयोजित जनसभा कहा कि हम भाजपा, आरएसएस और चड्डी वालों को असम की संस्कृति, भाषा और पहचान पर हमला नहीं करने देंगे। आरएसएस और नागपुर असम नहीं चला सकते तथा उस पर हमला नहीं कर सकते। यदि उन्होंने (भाजपा-आरएसएस) पूर्वोत्तर की भाषा और पहचान को दबाने की सोची हो तो उन्होंने अबतक आपको पहचाना नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुझे याद आता है कि (2016 के) विधानसभा चुनाव से पहले हर सभा में मैं कहा करता था कि यदि भाजपा ने (असम में) सरकार बनाई तो राज्य से शांति, भाईचारा और विकास गायब हो जाएंगे और हिंसा लौट आएगी। आज मैं यह कहते हुए दुखी हूं कि यह सच साबित हुआ। गांधी ने कहा कि मुझे डर है कि भाजपा के कारण राज्य फिर हिंसा के मार्ग पर लौट रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की ताकत भाईचारा और प्यार है तथा विकास घृणा, गुस्सा और भेदभाव के रास्ते से नहीं हासिल किया जा सकता है।

गांधी ने कहा कि शांति काफी जद्दोजेहद के बाद आई। असम संधि इस शांति की बुनियाद है। असम संधि की मूल भावना नहीं तोड़ी जानी चाहिए। इसने असम को शांति दी और सभी इस संधि को प्यार करते हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी विवादास्पद सीएए के खिलाफ है और उसने संसद में इसका जबर्दस्त विरोध किया था। गांधी ने कहा कि उन्होंने असम से ही प्यार और भाईचारा सीखा तथा वह हर अन्य राज्य में अपने भाषण में इसके बारे में बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले, यहां हिंसा थी। तब फिर सभी एकजुट हुए और अहिंसा, शांति एवं विकास राज्य में आए। मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि प्रदर्शन में पांच युवक मारे गए और मैं इस जनसभा के बाद उनके घर जा रहा हूं। गांधी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवकों पर गोलीबारी को लेकर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि देश में जहां कहीं भाजपा जाती है, वहां बस नफरत, हिंसा और लोगों के बीच आपसी संघर्ष फैलाती है। भाजपा लोगों की आवाज सुनना नहीं चाहती और उसे दबाना चाहती है। यदि लोग शांतिपूर्ण ढंग से कुछ कह रहे हैं तो उनकी हत्या करने की कोई जरूरत नहीं है। उसे प्यार से सुना जा सकता है।

अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से आपने भारत माता की शक्ति मार डाली, आपने भारत माता पर हमला किया.. (नरेंद्र) मोदी ने कालेधन लाने की बात कही लेकिन उसके बजाय उन्होंने अपने उद्योगपति मित्रों को साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए दे दिए। हाल ही में 1.4 लाख करोड़ रुपए की कर देनदारियां माफ कर दी गईं।

उन्होंने कहा भाजपा ने किसानों का कितना ऋण माफ कर दिया? इस सरकार का लक्ष्य असम और भारत के लोगों को लड़ाने में व्यस्त रखना तथा अपने 15-20 उद्योगपतियों को सारा पैसा देना है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख