Hanuman Chalisa
✕

दुष्कर्म की राजधानी बना भारत, फिर भी चुप हैं मोदी : राहुल

Updated: सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (18:52 IST)
हजारीबाग (झारखंड)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में एक लड़की के साथ हुए बलात्कार मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि भारत दुनिया की दुष्कर्म राजधानी में तब्दील हो रहा है फिर भी मोदी मौन हैं।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी ने यहां बरकागांव उच्च विद्यालय मैदान में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन प्रत्याशी अंबा साहू के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में अपने संबोधन में आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे जला भी दिया गया लेकिन इस जघन्य अपराध के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी ने एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की दुष्कर्म राजधानी में तब्दील हो रहा है फिर भी मोदी मौन हैं।

गांधी ने कहा कि महिलाएं आज अपने घर से बाहर निकलने में डरने लगी हैं। महिलाओं को सरेआम जलाया जा रहा है, उन्हें गोली मारी जा रही है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी उनकी सुरक्षा के लिए एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जब भी झारखंड आते हैं, तब किसानों की रक्षा करने का दावा करते हैं।

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख