ramcharitmanas
✕

राहुल गांधी की हुंकार, 2019 में हम मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाने जा रहे हैं

Updated: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (16:56 IST)
अमेठी (उ.प्र.)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस घृणा का ‘चिह्न’ हैं और कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में मोदी को हराएगी।
 
 
राहुल ने सलोन में आयोजित एक सभा में कहा कि भाजपा के लोग देश में धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर नफरत फैला रहे हैं। वे कभी गुजरात से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निकलवाते हैं तो कहीं हिन्दू-मुसलमान को लड़ा रहे हैं। देश में नफरत से सिर्फ नुकसान हो सकता है। नफरत का मतलब नरेन्द्र मोदी हैं। नफरत की भावना का 'चिह्न' हैं नरेन्द्र मोदी। हम 2019 में मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाने जा रहे हैं, इसे कोई रोक नहीं सकता।
 
राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी ने 10-15 उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। यह देश की जनता का पैसा था। ये 15-20 लोग प्राइवेट हवाई जहाज में उड़कर मोदी की मार्केटिंग करते हैं, बदले में मोदी उनका कर्ज माफ करते हैं। नीरव मोदी तो मनरेगा के बजट के बराबर पैसा लेकर विदेश भाग गया।
 
राफेल विमान खरीद को देश के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला करार देते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को भी इस खरीद समझौते के बारे में कुछ नहीं मालूम था। यानी बिना रक्षा मंत्रालय से पूछे अकेले नरेन्द्र मोदी ने यह समझौता कर डाला और 30 हजार करोड़ रुपए अनिल अम्बानी को दे दिए। जब सीबीआई निदेशक ने इसकी जांच करने को कहा तो रात के डेढ़ बजे उन्हें निकालने का आदेश जारी कर दिया। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने नोटबंदी करके लोगों को परेशान किया। उन्होंने पूछा कि उस वक्त बैंकों की लाइन में क्या कोई अनिल अम्बानी, नीरव मोदी या विजय माल्या खड़ा था? सिर्फ ईमानदार लोग गरीब, किसान और मजदूर ही उस लाइन में खड़े थे। आपकी जेब से पैसा निकालकर अम्बानी और नीरव मोदी की जेब में डाल दिया गया। 
 
राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने अमेठी से फूड पार्क, पेपर मिल और ट्रिपल आईटी ‘चोरी’ किया। क्योंकि गली-गली में शोर है.....। केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो मैं आपको गारंटी देता हूं। पहला काम किसानों की रक्षा होगा और दूसरा, युवाओं को रोजगार मिलेगा। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में काम शुरू हो गया है।’
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, उन्होंने उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त प्रभारियों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक लक्ष्य दिया है। उनसे कहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनानी है। हम यहां पर भाजपा को हराने आए हैं, मिटाने आए हैं। हालांकि उन्होंने बात संभालते हुए कहा ‘हम भाजपा मुक्त भारत कभी नहीं कहेंगे। भाजपा के लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात कहते हैं। यह उनकी विचारधारा है। हम नफरत नहीं इज्जत से बात करते हैं।’
 
राहुल ने कहा कि अमेठी से मेरा राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है। आप याद रखें, मेरे, प्रियंका और ज्योतिरादित्य के रूप में आपके तीन सिपाही आपके लिए देश में काम कर रहे हैं। केन्द्र में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी। अमेठी में फूड पार्क परियोजना को वापस लाया जाएगा। इसके अलावा पांच साल तक जो मदद रोकी गई है वह अमेठी को दिलाई जाएगी। 
 
उन्होंने कहा, ‘वह बसपा प्रमुख मायावती, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश यादव का आदर करते हैं मगर कांग्रेस को भी अपनी जगह बनानी है। हम अपनी विचारधारा की लड़ाई लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव के बाद यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव में हम बिना एक कदम पीछे किए पूरे दम से लड़ेंगे।’

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख