Hanuman Chalisa
✕

भाजपा ने कहा, राहुल गांधी अलीबाबा हैं जो कंठ तक डूबे हुए हैं भ्रष्टाचार में

Updated: सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (15:08 IST)
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार को लेकर राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दिल्ली में अपना फार्म हाउस एक घोटालेबाज को किराए पर दिए जाने और नेशनल हेराल्ड मामले में गबन समेत घोटालों के सिलसिले को देखते हुए लगता है कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं।
 
 
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी कंठ तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। राहुल और प्रियंका के फार्म हाउस में घोटालेबाज किराए पर रहा। जिग्नेश शाह और उनकी कंपनी ने करोड़ों रूपये का घोटाला किया था। 
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अलीबाबा हैं। ‘अलीबाबा चालीस चोर जो मचाए चौकीदार का शोर।’ पात्रा ने कहा 
 
कि मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम पर दिल्ली के महरौली इलाके में 
 
एक भव्य फार्महाउस है। इस संपत्ति को राहुल गांधी ने एक घोटालेबाज को सात लाख रुपए प्रतिमाह के किराए 
 
पर दे दिया था। 
 
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। कांग्रेस और राहुल 
 
गांधी पर्यायवाची हैं, इस तरह से भ्रष्टाचार और राहुल गांधी एक दूसरे के पर्यायवाची हैं।
 
उन्होंने कहा कि अली बाबा चालीस चोर, मचाए चौकीदार का शोर, राहुल गांधी अली बाबा हैं और उनके इर्दगिर्द 
 
चालीस चोर घूम रहे हैं। पात्रा ने सवाल किया कि हम राहुल गांधी से जवाब चाहते हैं कि वह चौकीदार से डरे हुए क्यों हैं। 
 
पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 के आस-पास एक कंपनी एनएसईएल आई थी। संप्रग के 
 
समय इस कंपनी को नियमन से छूट दे दी गई थी। इस वजह से ही इसमें घोटाला हुआ था। इसी के साथ 
 
उनका रेंट एग्रीमेंट हुआ था।
 
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इसके किराए के रूप में राहुल गांधी को सात लाख रुपए प्रति माह एक 
 
घोटालेबाज से मिल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार की यही रीत चली आ रही थी।
 
पात्रा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में भी 5000 करोड़ रुपए की सम्पत्ति का गबन किया गया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को लगता है कि भ्रष्टाचार उनका जन्मसिद्ध अधिकार है और देश की जांच एजेंसी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं करे। 
 
भाजपा नेताओं ने एक समाचार पत्र में छपी खबरों के हवाले से आरोप लगाया है कि "राहुल गांधी और प्रियंका वड्रा ने फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड के जिग्नेश शाह को करीब 4.69 एकड़ की जमीन लीज पर दी थी, जबकि 2013 की संप्रग सरकार के दौरान उनके खिलाफ जांच चल रही थी।’ (वार्ता)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख