Hanuman Chalisa
✕

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बताई गुजरात में गैर गुजरातियों पर हमले की वजह

Updated: मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (16:44 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमलों के लिए भाजपा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि वस्तु एवं सेवा (जीएसटी) के गलत क्रियान्वयन तथा बढ़ती बेरोजगारी के कारण वहां प्रवासी कामगारों पर हमले हो रहे हैं।


गांधी ने मंगलवार को फेसबुक पर कहा कि भाजपा सरकार ने पहले नोटबंदी की और फिर जीएसटी को गलत तरीके से क्रियान्वित किया है, जिसके कारण गुजरात में कारोबार बंद हो गए और अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। इससे बेरोजगारी तथा गरीबी बढ़ रही है और लोगों में गुस्सा पनप रहा है। प्रवासी कामगारों पर हमले रोकने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में कहा, कमजोर आर्थिक नीतियां, नोटबंदी और जीएसटी को सही ढंग से क्रियान्वित नहीं किए जाने का दुष्परिणाम है कि समूचे गुजरात में उद्योग तबाह हो गए हैं। औद्योगिक इकाइयां बंद हो रही हैं जिसके कारण बड़े पैमाने पर बेरोजगारी का संकट खड़ा हो गया है। सरकार रोजगार सृजन नहीं कर पा रही है और उसकी इस अक्षमता के कारण युवाओं में हताशा और गुस्सा बढ़ रहा है।

युवकों का यही गुस्सा और हताशा वहां काम करने गए अन्य राज्यों के कामगारों पर हिंसक हमलों के रूप में प्रकट हो रहा है। प्रवासी कामगार हमारी आर्थिक प्रगति के लिए अहम हैं। उन पर हमलों से भय एवं असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है और यह स्थिति हमारी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी नहीं होगी। सरकार इसे रोकने के लिए दृढ़ता से कार्रवाई करे और शांति बहाली तथा देश के हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह हरसंभव कदम उठाए। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख