ramcharitmanas
✕

बुरे फंसे राहुल, RSS पर फिर की विवादास्पद टिप्पणी

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (14:06 IST)
नई दिल्ली। आरएसएस के खिलाफ मानहानी मामले का सामना कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ए​क बार फिर ​यह गलती दोहराने जा रहे थे। हालांकि कांग्रेस ने समय रहते इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। अगर सोशल मीडिया पर किसी ने इन ट्विट्स का स्क्रीन शॉट ले लिया तो राहुल इस मामले में बुरे फंस सकते हैं। 
 
दरअसल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस को लेकर बयान दिया था लेकिन पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसके वीडियो लिंक को सोशल मीडिया से हटा लिया।
 
खबरों के अनुसार राहुल गांधी ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकारें सरकारी खजाने से पैसा चुराकर इसे आरएसएस की सैंकड़ों संस्थाओं को दे रही है।
 
उन्होंने भाषण के दौरान यह भी कहा था कि भाजपा जब भी सत्ता में आती है, तो तमाम राज्यों में आरएसएस से जुड़ी संस्थाएं पनप जाती हैं। उन्होंने इस संदर्भ में भाजपा शासित मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा था कि यहां राज्य की सरकारें सरकारी खजाने का पैसा शिशु मंदिर सहित आरएसएस की तमाम संस्थाओं को दान कर रही हैं।
 
उनके इस भाषण को कांग्रेस के ट्वीटर और यूट्यूब अकाउंट पर भी शेयर किया था, लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद इसे हटा दिया गया।
 
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 6 मार्च, 2014 की एक रैली में आरोप लगाया था कि महात्मा गांधी की हत्या आरएसएस के लोगों ने की थी। इसी भाषण पर उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया। 

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा भाजपा विधायकों से की मुलाकात, आखिर क्‍यों हुई मुलाकात?

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

योगी सरकार के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

अगला लेख