shradh paksha
✕

राहुल बोले- आपके लिए मैं पप्पू हूं, आंख मारी, गले भी मिले...

Updated: शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (20:06 IST)
नई दिल्ली। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भाषण काफी हंगामेदार रहा। उनके भाषण पर कई बार सदन में ठहाके गूंजे। प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 
 
 
राहुल गांधी ने भाजपा और संघ परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मैं आपके लिए पप्पू हो सकता हूं, लेकिन मैं आपसे नफरत नहीं करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा और आरएसएस का आभारी जिन्होंने मुझे हिन्दुस्तान और हिन्दू होने का मतलब बताया। 

ALSO READ: भूकंप का मतलब राहुल गांधी की 'जादू की झप्पी' या सरेंडर करना?
ALSO READ: राहुल का प्रधानमंत्री पर हमला- मोदी मुस्कुरा रहे हैं, लेकिन घबराए हुए हैं...
 
मोदी से गले मिले : राहुल गांधी ने पहले तो मोदी पर जमकर हमले किए फिर भाषण समाप्त होने के बाद मोदी से हाथ मिलाया और उनसे गले भी मिले। एक बार तो प्रधानमंत्री की मुद्रा भी ऐसी हो गई, मानो वे कह रहे हों कि ये क्या कर रहे हो यार?
 
 
...और इधर सरदारनी भड़कीं : राहुल जैसे ही मोदी से गले मिलकर आगे बढ़े तो अकाली दल की सांसद और केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर भड़क गईं। उन्होंने राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह संसद है, मुन्ना भाई का पप्पी झप्पी एरिया नहीं है। 
 
राहुल ने आंख मारी : राहुल गांधी जब लौटकर अपनी सीट पर बैठे तो उन्होंने अपने सहयोगियों की ओर देखकर आंख मार दी। संभवत: उनका आशय यही था कि अपना काम तो हो गया। क्योंकि सदन में राहुल के भाषण पर काफी हंगामा हुआ।
 
 
मनोरंजक भाषण : राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि भाजपा नेताओं ने मुझसे कहा कि मैं बहुत अच्छा बोला। दूसरी ओर भाजपा ने राहुल के भाषण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल का भाषण मनोरंजक था। मनोरंजन के लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

अगला लेख