dharma sangrah

राहुल ने मोदी को लिखा पत्र : मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराया जाए

Updated: सोमवार, 16 जुलाई 2018 (16:54 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि वे 18 जुलाई से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराएं।
 
 
गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप संसद के आगामी मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने में सहयोग करें। भाजपा और सहयोगी दलों के पास लोकसभा में बहुमत है, ऐसे में इस ऐतिहासिक विधेयक को पारित कराने के लिए आपके सहयोग की जरूरत है। मैं आशा करता हूं कि इसमें अवरोध पैदा नहीं होगा। कांग्रेस इस विधेयक को पारित कराने में सरकार का पूरा सहयोग करेगी।
 
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में कांग्रेस ने देशभर में 32 लाख हस्ताक्षर कराए हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने महिलाओं की सुरक्षा और उनसे जुड़े मुद्दों को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराए। (भाषा)

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

पत्नी का शारीरिक संबंध से इनकार करना और झगड़ना क्रूरता, हाईकोर्ट ने भी लगाई तलाक पर मुहर

महिलाओं के सम्मान में उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरस्कारों की राशि बढ़ाई गई

CM विजय का धमाका, हेल्थ इंश्योरेंस 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया, दूध उत्‍पादकों को भी राहत, जनता में उत्‍साह

राजस्थान में 14 लाख से ज्यादा छात्राओं को साइकिल बांटी, 46 हजार को स्कूटी

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

अगला लेख