ramcharitmanas

राहुल गांधी को कार्ति की गिरफ्तारी ने नानी याद दिला दी: मीनाक्षी लेखी

Updated: शुक्रवार, 2 मार्च 2018 (10:42 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अपनी नानी के संग होली मनाने के लिए इटली गए हैं। इसी बात पर भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने तंज कसा है। लेखी ने ट्वीट किया कि कार्ति की गिरफ्तारी ने नानी याद दिला दी।
 
राहुल ने ट्वीट किया कि मेरी नानी 93 साल की हैं। वह दुनिया में सबसे दयालु महिला हैं। इस बार होली की छुट्टी उनके साथ बिताकर मैं उन्हें 'सरप्राइज' देना चाहता हूं। मैं उनका आशीर्वाद लेने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आप सभी को होली की शुभकामनाएं। सभी आनंद से उत्सव मनाएं।'
 
राहुल गांधी ने जिस ट्वीट में नानी संग होली मनाने की जानकारी साझा की, उसी को रिट्वीट करते हुए दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने टिप्पणी कर डाली। 
गौरतलब है कि मीडिया ग्रुप में विदेशी निवेश की अनुमति दिलाने के लिए घूस लेने के आरोप में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उन्हें दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से कार्ति को 5 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया।
 
इसके बाद गुरुवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश जाकर अपनी नानी के साथ होली मनाने की जानकारी दी। राहुल के इसी ट्वीट को मीनाक्षी लेखी ने रिट्वीट किया और उनके नानी से मिलने जाने को कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी से जोड़ दिया।
 
गौरतलब है कि अपनी नानी को 'सरप्राइज' देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को इटली रवाना हो गए। राहुल गांधी अपनी नानी के साथ होली का पर्व मनाएंगे।

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

फ्रांस में पहली बार दिखा आग का बादल आखिर है क्या?

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

LIVE: दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर उपचुनाव में मतदान

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अगला लेख