suvichar
✕

'बेटी बचाओ' से 'बेटा बचाओ' में बदल गई सरकार: राहुल गांधी

Updated: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (15:20 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र की कंपनी के कारोबार में भारी बढ़ोतरी से जुड़ी खबर के मामले में चुटकी लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ‘बेटी बचाओ’ से आगे बढ़ते हुए ‘बेटा बचाओ’ में बदल गई है।
 
राहुल की यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब भाजपा अध्यक्ष के पुत्र जय अमित शाह के समर्थन में अनेक केंद्रीय मंत्री सामने आ गए हैं।
 
राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, 'बेटी बचाओ से, बेटा बचाओ के रूप में आश्चर्यजनक बदलाव। उन्होंने शाह के पुत्र को ‘शाहजादा’ के रूप में संबोधित किया।
 
उन्होंने ‘पीयूष गोयल ने जय शाह’ के कारोबारी लेनदेन का बचाव किया’ शीर्षक से रिपोर्ट को भी अपने ट्वीट के साथ जोड़ा।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चुप्पी तोड़ने का आग्रह किया था। राहुल ने कहा था, 'मोदी जी... क्या आप मूकदर्शक है या पार्टनर है ? कृपया कुछ कहें।'
 
कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए इस मामले की उच्चतम न्यायालय के जजों की समिति से जांच कराने की मांग की थी।
 
जयपुर में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि मोदी को अमित शाह को पार्टी अध्यक्ष पद से मुक्त कर देना चाहिए और इस दावे की उच्चतम न्यायालय के दो न्यायाधीशों के आयोग से जांच करानी चाहिए।
 
उन्होंने कहा था कि यह प्रधानमंत्री के लिए कठिन होगा, देश उनकी ओर देख रहा है कि क्या वे मित्रता या दलगत राजनीति निभाते हैं अथवा सचाई एवं सदाचार का पालन करते हैं।
 
सुरजेवाला ने कहा था कि इसमें पादर्शिता एवं जवाबदेही होनी चाहिए। अगर कोई गलत कार्य नहीं किया तब जांच से कैसा डर। देश विकास के इंतजार में है और जय का विकास हो गया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख