biodatamaker

अलवर घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : राहुल

Updated: गुरुवार, 6 अप्रैल 2017 (16:57 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर में गोरक्षकों द्वारा कथित रूप से गोवंश के पशुओं को ले जाते हुए व्यक्तियों की पिटाई से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत की घटना को बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कानून एवं व्यवस्था बिगड़ने की स्तब्ध करने वाली घटना बताया तथा इस क्रूर एवं विवेकहीन हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
 
राहुल ने बुधवार को इस घटना के बारे किए गए विभिन्न ट्वीट में सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब सरकार अपना दायित्व त्याग देती है और पीट-पीटकर मार देने वाली भीड़ को शासन करने की अनुमति दे देती है तो इसी तरह की विकट त्रासदियां होती हैं। 
 
इस घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि इस क्रूर और विवेकहीन हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। राहुल ने कहा कि सभी सही सोचने वाले भारतीयों को इस अंध बर्बरता की भर्त्सना करनी चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पुलिस के अनुसार 4 वाहनों में अवैध रूप से गोवंश को हरियाणा की ओर ले जाने की सूचना मिलने पर बहरोड के निकट वाहनों को रोककर उसमें सवार 10 लोगों को उतारकर हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कथित मारपीट की और गोवंश को मुक्त कर दिया तथा मारपीट में हरियाणा के नूंह निवासी पहलू खां (50) समेत 4 लोग घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि पहलू खां ने सोमवार रात को उपचार दौरान दम तोड़ दिया था। 

रिपोर्ट पेश करें : राजस्थान के अलवर जिले में बहरोड़ में गौरक्षकों द्वारा एक मुस्लिम की कथित रूप से पिटाई के बाद हुए मौत को लेकर विपक्ष ने राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा किया जिसके कारण करीब आधे घंटे तक शोर-शराबा होता रहा।
 
संसदीय कार्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने ऐसी किसी घटना के होने से इनकार किया और अख़बारों की रिपोर्ट को गलत बताया। इससे विपक्षी दल और भड़क गए और शोर मचाने लगे तब उप सभापति पीजे कुरियन ने श्री नकवी को कहा कि वह इस घटना से गृहमंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराएँ और इस बारे में एक रिपोर्ट मांगे ताकि इस घटना की सत्यता का पता चले।
 
सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पहले समाजवादी पार्टी के नरेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर सांसदों की छवि बिगड़ने का मुद्दा उठाया। उसके बाद कांग्रेस के मधुसूदन मिस्त्री ने अलवर जिले में एक  मुस्लिम की गौ रक्षकों द्वारा कथित रूप से पिटाई से मौत का मुद्दा उठाने की कोशिश की लेकिन श्री कुरियन ने उन्हें इस मुद्दे को उठाने की अनुमति नहीं दी।
 
कुरियन ने कहा कि इस मुद्दे पर नियम 267 के तहत चार लोगों ने नोटिस दिया है लेकिन वह नोटिस मंज़ूर नहीं हुआ है और मिस्त्री को शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाने की अनुमति दी गई है इसलिए वे शून्यकाल में ही इस मुद्दे को उठाएं लेकिन मिस्त्री नहीं माने। वे बार-बार इस मुद्दे को उठाने लगे। इस बीच सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि श्री मिस्त्री के नियम 267 के तहत दिए गए नोटिस को या तो मंज़ूर किया जाये या फिर छः सात लोगों को इस मुद्दे पर बोलने की अनुमति दी जाए। (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : नेपाल बाढ़ से तबाही, 92 की मौत, भारत ने भेजी मानवीय सहायता, 108 भारतीय लापता

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, वापस ली सारी भूमि

अगला लेख