sawan somwar

गरम भाप व पिघले रबर की चपेट में आकर 5 मजदूरों की मौत

Updated: गुरुवार, 6 अप्रैल 2017 (14:51 IST)
जयपुर। जयपुर जिले के गोबिन्दगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक पुराने टायर के कारखाने की भट्टी से तकनीकी गलती से निकली भाप और पिघला हुआ गर्म रबर काम कर रहे मजदूरों पर गिर जाने से 5 मजदूरों की मौत हो गई और 2 बुरी तरह से झुलस गए।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रामप्रकाश शर्मा ने बुधवार को बताया कि धोबलाई गांव में घटित हादसे में भट्टी से निकली भाप और पिघला हुआ गर्म रबर काम कर रहे मजदूरों राजू लुहार (23), हीरालाल लुहार (30), सिंघासन जाटव (28), सुखदेव जाटव (18), सियाबाई (35), राजेन्द्र सिंह (41) और आनंदी तकाव (18) पर गिर गया। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां राजेन्द्र सिंह और आनंदी को छोड़कर शेष सभी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
 
शर्मा ने बताया कि कारखाने में पुराने टायरों को भट्टी में डालकर उसे एक निश्चित तापमान तक गरम करके टायर से वायर और पिघला रबर निकाला जाता था। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा उनके पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख