Daily Horoscope
✕

प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी के 10 हमले...

Updated: सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (17:09 IST)
कांग्रेस पार्टी ने आज यानी सोमवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यक्रम में राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश की किसी समस्या में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि मोदी को मोदी में ही दिलचस्पी है। पढ़ें राहुल गांधी के मोदी पर दस बड़े हमले...
 
1. मोदी ने देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करके तथा देश को जाति, धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर भारत की धर्मनिरपेक्ष एवं सहिष्णु छवि को विदेशों में जबर्दस्त चोट पहुंचाई है। कांग्रेस की विचारधारा में ही यह ताकत है कि वह संविधान, संवैधानिक संस्थाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं समेत समाज के हर तबके की रक्षा कर सकती है।
 
2. आज हर संस्था में आरएसएस की विचारधारा के लोगों को भरा जा रहा है। देश के इतिहास मे पहली बार उच्चतम न्यायालय के चार जजों ने जनता के समक्ष आकर न्याय मांगा जबकि आम तौर पर जनता ही न्याय के लिए अदालतों के पास जाती है।
 
3. ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार ने ही संसद को चलने नहीं दिया। मोदीजी संसद में खड़े होने से घबराते हैं क्योंकि उन्हें देश के समक्ष मौजूद मुद्दों पर जवाब देना होगा लेकिन देशवासी हर बात समझ चुके हैं। राहुल ने कहा कि सरकार ने उन्हें संसद में बोलने से रोका। राफेल और नीरव मोदी के मुद्दे पर अगर मैं 15 मिनट संसद में बोलूं तो नरेंद्र मोदी जी खड़े नहीं हो पाएंगे
 
4. छोटी बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं, युवाओं के पास रोजगार नहीं है और किसानों के पास आत्महत्या करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है, लेकिन मोदी जी ने चुप्पी साध रखी है।
 
5. मोदी को सिर्फ मोदी में दिलचस्पी है। उन्हें सिर्फ एक बात की चिंता है कि नरेंद्र मोदी अगली बार प्रधानमंत्री कैसे बनें। 
 
6. मोदी की विचारधारा को देश के हर व्यक्ति को समझना चाहिए। दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहा है। मोदी के दिल में दलितों के लिए कोई जगह नहीं है। दलितों के खिलाफ अत्याचार पर मोदी जी लगातार चुप रहे हैं। यूपी, ऊना जैसे मामले सामने आ रहे हैं। कांग्रेस ने गुजरात में आवाज उठाई तब तीन दिन बाद स्टेज पर मोदी जी आते हैं और आंखों से आंसू निकल आते हैं।
 
7. पहली बार सरकार ही संसद नहीं चलने दे रही है। राहुल ने कहा कि मोदी जी ने अपने सांसदों और विधायकों से कहा कि तुम लोग मीडिया को मसाला देते हो। अब देश सिर्फ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेगा।
 
8. मोदी जी को सिर्फ मोदी से मतलब है। चाहे देश में कुछ भी हो जाए लेकिन वो नहीं बोलते हैं। 
 
9. पहले नारा दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और अब नया नारा दे रहे हैं बेटी बचाओ, लेकिन अब बेटी को भाजपा से ही बचाओ।
 
10. हमारी पार्टी ने देश को संविधान दिया और उसकी 70 साल तक रक्षा भी की। आने वाले चुनाव में देश की जनता अपनी मन की बात बताएगी। राहुल ने कहा कि पूरी दुनिया में मोदी जी ने देश की छवि को खत्म कर दिया है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

"तानाशाह बहुत घबराया हुआ है..." मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस; खरगे ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर हर्षानंद गिरि का पलटवार, उठाए आश्रमों की व्यवस्था पर सवाल

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार की आज 'सुप्रीम' परीक्षा

जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

अगला लेख