Hanuman Chalisa

#pappuscientist: ट्व‍िटर पर आखि‍र क्‍यों ट्रेंड हो रहा हैशटैग पप्‍पू साइंटि‍स्‍ट?

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (16:56 IST)
सोशल मीडि‍या आजकल ह्यूमर का अड्डा बन गया है। खासतौर से ट्व‍िटर की बात करें तो यहां रोजाना न कोई न कोई ऐसे ट्रेंड चलते रहते हैं जिन्‍हें देखकर समझ ही नहीं आता कि आखि‍र य‍ह ट्रेंड्स क्‍यों चलाए जा रहे हैं। दरअसल, इनका कोई मतलब ही नहीं होता है।

ट्विटर पर अभी एक ऐसा ही ट्रेंड चल रहा है। नाम है पप्‍पू साइंटि‍स्‍ट। हैशटैग पप्पू साइंटि‍स्‍ट के नाम से चल रहे इस ट्रेंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फोटो और वीडि‍यो वायरल हो रहे हैं।

इस ट्रेंड में अब तक करीब 10 हजार ट्वीट किए जा चुके हैं। इसमें राहुल गांधी के पुराने भाषण के वीडि‍यो फुटेज और उनके बयानों को दिखाया जा रहा है।

कहीं वे किसी का नाम लेते हुए अटक रहे हैं तो कहीं उनके गणि‍त का हिसाब-किताब गड़बड़ा रहा है। किसी वीडि‍यो में वे मशीन में आलू डालकर दूसरी तरफ से सोना निकालने की बात कर रहे हैं तो कहीं वे पिच्‍छतीस का आंकड़ा बता रहे हैं।

एक वीडि‍यो में वे एक छोटे से बच्‍चे को अपने दोनों हाथों को लंबा कर के उनके बराबर छोटा बता रहे हैं।

कुल मिलाकर राहुल गांधी के पुराने वीडि‍यो और बयान डालकर उनका मजाक बनाया जा रहा है। इस ट्रेंड में लोग जमकर हिस्‍सा ले रहे हैं। यूजर्स ट्वीट, री-ट्वीट और कमेंट कर रहे हैं।

हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखि‍र इस वक्‍त अचानक से राहुल गांधी का मजाक बनाकर पप्‍पू साइंटि‍स्‍ट नाम से यह ट्रेंड क्‍यों और कौन लोग चला रहे हैं, यह किसी को पता नहीं है।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

फ़िल्म "हनुमान अंश" के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

LIVE: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

ISRO EOS-05 Launch: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, जानिए EOS-05 में क्या है खास

नेपाल की आपदा ने नए सिरे से बढ़ाई भारत की चिंता

Top News 4 September: देशभर में जन्माष्टमी की धूम, ISRO का EOS-05 लॉन्च, क्रूड 100 डॉलर के करीब

अगला लेख