Hanuman Chalisa

मशहूर शायर राहत इंदौरी सुपुर्दे खाक, कोविड प्रोटोकॉल के तहत दफनाया

Updated: बुधवार, 12 अगस्त 2020 (00:37 IST)
इंदौर। कोरोनावायरस संक्रमण के इलाज के दौरान यहां एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से इस दुनिया को अलविदा कहने वाले मशहूर शायर राहत इंदौरी को मंगलवार रात यहां सुपुर्दे-खाक किया गया। वे 70 साल के थे। 
 
इंदौरी को उनके चंद परिजनों और करीबी लोगों ने शहर के छोटी खजरानी स्थित कब्रिस्तान में दफनाते हुए अंतिम विदाई दी।
 
मोहब्बत और हिम्मत के रंगों से लबरेज अपनी शायरी की बदौलत दुनियाभर के लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले इंदौरी को दफनाए जाते वक्त कब्रिस्तान में केवल 20 लोग मौजूद थे। इनमें से ज्यादातर लोगों ने कोविड-19 से बचाव के लिए निजी सुरक्षा उपकरणों की किट पहन रखी थी।
 
महामारी के प्रकोप के कारण उनके कई प्रशंसक चाहकर भी उन्हें आखिरी विदाई देने कब्रिस्तान नहीं आ सके। इससे पहले, विशेष बैग में लिपटे इंदौरी के शव को श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) से सीधे कब्रिस्तान लाया गया। कब्रिस्तान के आस-पास व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
इस बीच सैम्स ने मंगलवार रात जारी बयान में कहा कि इंदौरी को आज दोपहर 1 बजे दिल का दौरा पड़ा था। इससे उन्हें बचा लिया गया था, लेकिन इसके 2 घंटे बाद ही उन्हें फिर से दिल का दौरा पड़ा और शाम 5 बजे उनका निधन हो गया।
 
बयान में कहा गया कि इंदौरी के दोनों फेफड़ों में 60 प्रतिशत तक निमोनिया हुआ था। इसलिए उन्हें कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रख गया था। उन्हें उच्च स्तर की एंटीबायोटिक एवं नवीनतम एंटीवायरल दवाएं भी दी गई थीं।
 
अस्पताल ने बयान में बताया कि इंदौरी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के साथ हृदय एवं किडनी के पुराने रोगों से पहले ही जूझ रहे थे। वे सोमवार शाम आई रिपोर्ट में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।
 
शायर ने मंगलवार सुबह खुद ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इंदौरी ने अपने ट्वीट में यह भी कहा था कि दुआ कीजिए (मैं) जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख