kundali milan
✕

भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास बोले- मेरी जान को खतरा हुआ तो सचिन पायलट होंगे जिम्मेदार

Updated: सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (20:37 IST)
Radha Mohan Das Aggarwal's statement on Sachin Pilot : भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में रहने के दौरान अगर उनकी जान को कोई खतरा हुआ तो इसके लिए कांग्रेस नेता सचिन पायलट जिम्मेदार होंगे।
 
अग्रवाल ने अपने बयानों को लेकर मंगलवार को राजस्थान में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। अग्रवाल ने कहा, अगर राजस्थान में रहते हुए मेरी जान को जरा सा भी खतरा हुआ तो मैं इसके लिए सिर्फ सचिन पायलट को जिम्मेदार मानूंगा।
ALSO READ: अनुराग ठाकुर ने जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया वह निंदनीय : सचिन पायलट
पायलट समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अग्रवाल की टिप्पणियों व उसके बाद हुए विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, राजनीति में अपनी विरोधी ताकतों को हम कमजोर नहीं बताएंगे तो क्या उन्हें 'दारा सिंह पहलवान' बताएंगे? उन्होंने कहा कि सचिन पायलट का एक समय था जो खत्म हो गया है और अब राजस्थान में भाजपा का राज है।
 
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अग्रवाल के बयानों पर विरोध जताते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उदयपुर में हवाई अड्डे के बाहर अग्रवाल को काले झंडे दिखाए। अग्रवाल ने कहा कि अगर ऐसी हरकत दोबारा होती है, तो भाजपा कार्यकर्ताओं की भी अपनी सीमाएं हैं।
ALSO READ: सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी कार के आगे बैठकर उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। अग्रवाल की कार पर काली स्याही भी फेंकी गई। कांग्रेस विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने जयपुर में कहा कि अग्रवाल के खिलाफ विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक वह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयानों के लिए माफी नहीं मांग लेते।
ALSO READ: छोटी-छोटी बातों पर क्यों धधक उठता है राजस्थान? भजनलाल शर्मा के सीएम बनने के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घटनाएं
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जयपुर सहित पूरे राजस्थान में अग्रवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। हाल ही में अपने टोंक दौरे के दौरान अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने दंगों की राजनीति की। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता सत्ता के भूखे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि पायलट का समय अब चला गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

Parliament Session 2026 : संसद की कार्यवाही फिर शुरू होगी, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, जानें क्यों अहम है फैसला

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख