Hanuman Chalisa

Bihar : मतदाता पुनरीक्षण पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- निर्वाचन अधिकारियों को दस्तावेज न दिखाएं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 6 जुलाई 2025 (00:45 IST)
Bihar Assembly Elections News : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को लोगों से कहा कि जब निर्वाचन अधिकारी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए उनके घर आएं तो वे मतदाता पहचान पत्र के अलावा कोई भी दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दें। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राबड़ी ने अपने संबोधन में यह बात कही। बैठक के दौरान राबड़ी देवी ने आरोप लगाया, केंद्र और राज्य की सरकारों ने देश को बिक्री के लिए रख दिया है। अब उन्होंने गरीबों को उनके मताधिकार से वंचित करने की साजिश रची है। 
 
बैठक में पार्टी संस्थापक लालू प्रसाद को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र भी दिया गया। उन्हें राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन का अधिकार भी दिया गया। बैठक के दौरान राबड़ी देवी ने आरोप लगाया, केंद्र और राज्य की सरकारों ने देश को बिक्री के लिए रख दिया है। अब उन्होंने गरीबों को उनके मताधिकार से वंचित करने की साजिश रची है, जब बिहार विधानसभा चुनाव में तीन महीने से भी कम समय बचा है।
ALSO READ: बिहार में मतदाता सूची के सत्यापन का काम जोरों पर, 7.38 करोड़ गणना फार्मों का हुआ वितरण
उन्होंने कहा, पूरे राज्य से लोग यहां मौजूद हैं। मैं उन्हें सलाह देती हूं कि वे अपने मतदाता पहचान पत्र के अलावा कोई और दस्तावेज न दिखाएं। जब ऐसा करने के लिए कहा जाए तो मना कर दें। राबड़ी देवी ने कहा कि नए दस्तावेज जमा करने की मांग अनुचित है।
 
बिहार विधानपरिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी ने पूछा, अधिकारी चाहते हैं कि लोग अपने माता-पिता का जन्म प्रमाण पत्र दिखाएं। जिस व्यक्ति के परिवार के सभी सदस्य बहुत पहले गुजर गए होंगे, वह पहचान का ऐसा प्रमाण कैसे ला पाएगा? उन्होंने कहा, आखिरी बार गहन पुनरीक्षण 20 साल से अधिक समय पहले हुआ था।
ALSO READ: RJD का पलटवार, मनोज झा बोले- बिहार चुनाव से दूर रहे AIMIM
उन्होंने कहा, ग्यारह साल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में हैं और अब तक इस अभ्यास की कोई जरूरत महसूस नहीं की गई और अचानक वे इसे एक महीने में पूरा करना चाहते हैं। राज्य की राजधानी स्थित विशाल बापू सभागार में आयोजित बैठक में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव सहित अन्य शीर्ष नेता भी शामिल हुए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

My Youth-My Pride Conclave: युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा-आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे अयोध्या-मथुरा-काशी के बारे में क्या सोचते : योगी आदित्यनाथ

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, भारतीयों से भरी नाव पलटी, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख