biodatamaker

बड़ी खबर, बजट का 10 प्रतिशत ही खर्च कर सका पीडब्ल्यूडी

Updated: शनिवार, 28 जुलाई 2018 (12:45 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की वित्त सचिव रेणु शर्मा ने इस बारे में चिंता व्यक्त की है कि पहली तिमाही में सरकार की विभिन्न परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आवंटित बजट में से 10 प्रतिशत से कम राशि ही खर्च हो पाई है। 
 
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अधिकारी के मुताबिकि कम खर्च को लेकर स्पष्टीकरण सरकार को भेजा जाएगा। वित्त सचिव ने 25 जुलाई को खर्च पर एक समीक्षा बैठक की जिसमें परियोजनावार स्थिति पर चर्चा की गई। 
 
बैठक में अस्पतालों के प्रबंधों में सुधार, पोली क्लिनिकों के निर्माण, आईटीओ स्काईवॉक और आश्रम से एम्स की ओर जाने वाले रिंग रोड को मजबूत करने के कार्य और अन्य परियोजनाओं पर चर्चा की गई। वित्त सचिव ने इस दौरान नाराजगी व्यक्त की। 
 
अपने अधिकारियों को लिखे पत्र में पीडब्ल्यूडी ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि आईटीओ पर स्कॉईवाक का निर्माण जुलाई में निर्धारित अपनी समयसीमा पर पूरा नहीं हो पाएगा और काम तेजी से किया जाना चाहिए तथा पूरे कोष का उपयोग होना चाहिए। 
 
इसमें कहा गया है, 'प्रधान सचिव (वित्त) ने पी डब्ल्यू डी को खर्च के लिए आवंटित बजट के कम इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त की है। पी डब्ल्यू डी का खर्च पहली तिमाही में औसतन 10 प्रतिशत से कम है।' 
 
इसमें कहा गया है कि पिछले तीन-चार महीनों में कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी लेकिन इसके लिए विभाग अभी तक निविदाएं आमंत्रित कर रहा है और कम राशि का इस्तेमाल किए जाने के कारण कुछ परियोजनाओं में देरी हो रही है। 
 
पत्र में कहा गया है, 'कैबिनेट ने आठ अस्पतालों को मंजूरी दी है, लेकिन इसके लिए अभी तक कोई निविदा आमंत्रित नहीं की गई है। परियोजना प्रबंधक (स्वास्थ्य) को निर्माण - पूर्व गतिविधियों के लिए समयसीमा निर्धारित करनी चाहिए।'  (भाषा) 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

अगला लेख