Hanuman Chalisa
✕

पुणे हिंसा: मेवाणी और खालिद के खिलाफ शिकायत, आज महाराष्‍ट्र बंद

Updated: बुधवार, 3 जनवरी 2018 (07:47 IST)
पुणे में भीमा-कोरेगांव लड़ाई की सालगिरह कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसा के मामले में दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और जेएनयू छात्र उमर खालिद के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पुणे के दक्कन पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक दोनों ने भड़काऊ भाषण दिए थे जिसके चलते कार्यक्रम के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ा और हिंसा हुई। दलित संगठनों ने बुधवार को 'महाराष्ट्र बंद' का आह्वान किया है। 
 
मेवाणी और खालिद ने यहां ‘एल्गार परिषद’ में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम का आयोजन शहर के शनिवार वाडा में गत 31 दिसंबर को भीमा-कोरेगांव की लड़ाई के 200 साल पूरे होने के मौके पर किया गया था।
 
शिकायतकर्ताओं अक्षय बिक्कड़ और आनंद धोंड के अनुसार मेवाणी और खालिद ने कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण दिया था।
 
बिक्कड़ और धोंड ने डेक्कन जिमखाना थाने को एक आवेदन दिया और मेवाणी और खालिद के खिलाफ विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता को कथित तौर पर बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
 
दलित संगठनों का आज महाराष्‍ट्र बंद : सोमवार को पुणे में दलित समूहों और दक्षिणपंथी हिन्दू संगठनों के बीच संघर्ष हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हिंसा की यह आग मंगलवार को मुंबई समेत राज्य के कई शहरों में फैल गई। दलित प्रदर्शनकारियों ने कई बसों को क्षतिग्रस्त किया और सड़क तथा रेल यातायात को बाधित किया दलित संगठनों ने बुधवार को 'महाराष्ट्र बंद' का आह्वान किया है। 

एयरलाइन कंपनियों ने टिकट रद्द कराने का शुल्क माफ किया : एयर इंडिया सहित घरेलू विमानन कंपनियों ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में जारी हिंसा के मद्देनजर टिकट रद्द करने का शुल्क माफ कर दिया है। एयर इंडिया ने कहा कि वह दो और तीन जनवरी को टिकट रद्द करने या किसी यात्रा को पुनर्निर्धारित करने का शुल्क नहीं वसूलेगा। (भाषा)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

स्वच्छता सर्वेक्षण में बजा गुजरात का डंका; वडोदरा बना सबसे स्वच्छ शहर, सूरत-अहमदाबाद ने भी मारी बाजी

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: ओवैसी और चंद्रशेखर ने बनाया 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा

अगला लेख